All members of Indore Press Club accident insurance of Rs 5 lakh

Madhya Pradesh : Indore – पत्रकारों की सुरक्षा हेतु ऐतिहासिक कदम, प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित टीम की घोषणा

Madhya Pradesh : इंदौर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों का होगा 5 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा

नवनिर्वाचित प्रबंधकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष दीपक कर्दम ने की घोषणा

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित प्रबंधकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार दोपहर संपन्न हुआ। अध्यक्ष दीपक कर्दम ने शपथ लेने के बाद घोषणा की कि इंदौर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों का 5 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा वह और उनके सहयोगी मिलकर करवाएंगे।

प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागार में हुए गरिमामय समारोह में निवृत्तमान अध्यक्ष अरविंद तिवारी और अनेक वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति में नई प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष दीपक कर्दम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, उपाध्यक्ष प्रियंका पांडेय, महासचिव प्रदीप जोशी, सचिव अभिषेक चेंडके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य मनीष मक्खर, अभय तिवारी, अंशुल मुकाती, प्रमोद दीक्षित, श्याम कामले, विजय भट्ट और महिला प्रतिनिधि पूनम शर्मा को शपथ दिलाई गई।
अरविंद तिवारी ने इस मौके पर अपने उद्बोधन में पिछली कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए नई कार्यकारिणी को मीडियाकर्मियों के हितों में और अधिक काम करने की सलाह दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक कर्दम ने विश्वास दिलाया कि काम किया काम करेंगे के जिस संकल्प को लेकर चुनाव मैदान में थे, उसके अनुरूप पूरे तीन वर्ष हमारी टीम मीडिया के साथियों के लिए कार्य करती रहेगी। उन्होंने सभी मीडियाकर्मियों के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि आपने जो भारी विश्वास हम पर जताया है, उस पर खरा उतरने की हमारी पूरी कोशिश रहेगी। प्रेस क्लब के सभी सदस्यों के लिए 5 लाख रुपए के दुर्घटना बीमा की घोषणा उन्होंने की और कहा कि इसके लिए सदस्यों को कोई खर्च नहीं उठाना पड़ेगा और ना ही हम सरकार से इसके लिए कोई मदद लेंगे। इसका पूरा खर्च मैं और मेरे सहयोगी उठाएंगे। इस मौके पर निवृत्तमान महासचिव हेमंत शर्मा, नवनिर्वाचित महासचिव प्रदीप जोशी और वरिष्ठ पत्रकार सुदेश तिवारी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी ने किया। आभार नवनिर्वाचित सचिव अभिषेक चेंडके ने माना।

×
Date : 24 September 2025 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh : Indore – पत्रकारों की सुरक्षा हेतु ऐतिहासिक कदम, प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित टीम की घोषणा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]

Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश

📰 Generate e-Paper Clip Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश इंदौर: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर नेवन जस्ट वर्ल्ड (One Just World) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्यसतत विकास, पर्यावरणीय जिम्मेदारी, विद्यार्थी सहभागिता, सतत एवं प्लांट-बेस्ड फूड सिस्टम तथा पशु कल्याणको बढ़ावा देना […]