All NDA candidates win in Maharashtra MLC elections

महाराष्ट्र MLC चुनाव में NDA के सभी उम्मीदवारों की जीत, कांग्रेस के 7-8 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र विधानसभा में शुक्रवार को MLC चुनाव को लेकर वोटिंग हुई। शाम चार बजे तक हुई शत प्रतिशत वोटिंग के रिजल्ट अब सामने आ गए हैं। प्राथमिक तौर पर जो सामने आया है, उसके अनुसार NDA के सभी उम्मीदवारों को जीत हासिल हुई है। बीजेपी से पंकजा मुंडे, योगेश टिलेकर, परिणय फुके, अमित गोरखे, एनसीपी से राजेश विटेकर, शिवाजीराव गरजे, शिवसेना से कृपाल तुमाने, भावना गवली और कांग्रेस से प्रदन्या राजीव सातव चुनाव जीत चुके हैं। कांग्रेस उम्मीदवार सातव को 26 वोट मिले हैं। वहीं, शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के एक उम्मीदवार की भी जीत हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, एनसीपी(SP) गुट का सभी पहला प्रिफरेंशियल वोट जयंत पाटिल को नहीं मिला है। मिलिंद नार्वेकर को 22 वोट मिले हैं। पंकजा मुंडे, योगेश टिलेकर, परिणय फुके और अमित गोरखे सहित भाजपा उम्मीदवारों को 26-26 वोट मिले हैं। जयंत पाटिल चुनाव हार गए हैं। एनसीपी के शिवाजीराव गरजे को 24 वोट मिले हैं। चुनाव जीतने के लिए एक उम्मीदवार को 22.76 वोट हासिल करना था। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के 7-8 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। इसके साथ ही कांग्रेस के वोट बंट गए हैं। वहीं, शरद पवार खेमा अजित पवार खेमे का कोई वोट नहीं बांट सका है। इसके अलावा न तो यूबीटी सेना शिंदे सेना के वोटों को विभाजित कर सकी है। बता दें कि, महायुति के 9 उम्मीदवार मैदान में थे, जिन्हें जीत मिली है। 3 उम्मीदवार महाविकास अघाड़ी से खड़े थे, जिनमें से एक की जीत हुई है, तो वहीं, NCP अजित पवार के 2 प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है।

×
Date : 13 July 2024 Posted By : EDITOR
महाराष्ट्र MLC चुनाव में NDA के सभी उम्मीदवारों की जीत, कांग्रेस के 7-8 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]