Amazon founder Jeff Bezos set to marry Lauren Sanchez

60 साल की उम्र में दूसरी बार दूल्हे बनेंगे अमेजॉन के मालिक जेफ बेसोज (Amazon founder Jeff Bezos)-View Pics

60 साल की उम्र में दूसरी बार दूल्हे बनेंगे अमेजॉन के मालिक जेफ बेसोज (Amazon founder Jeff Bezos), शादी पर खर्च करेंगे ₹50,97,15,00,000

UNN: दुनिया केसबसे अमीर व्यक्तियों में से एक और अमेजन के संस्थापक, जेफ बेजोस (Jeff Bezos), अपनी मंगेतर लॉरेन सांचेज़ (Lauren Sanchez) के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यह शादी कोलोराडो के एस्पेन शहर में आयोजित की जाएगी और इसे अब तक की सबसे भव्य शादियों में से एक माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शादी का खर्च करीब 600 मिलियन डॉलर (5096 करोड़ रुपए) तक हो सकता है।
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज़ की शादी अगले शनिवार को होने वाली है। हालांकि, अभी तक बेजोस या सांचेज़ की ओर से इस शादी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस भव्य शादी में कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स, अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो, और जॉर्डन की क्वीन रानिया जैसी मशहूर शख्सियतें शामिल हो सकती हैं। इस भव्य शादी की तैयारी के लिए पार्टी प्लानर्स को नॉन-डिस्क्लोज़र एग्रीमेंट (गोपनीयता समझौता) साइन करना पड़ा है, ताकि शादी से जुड़ी किसी भी जानकारी को सार्वजनिक न किया जा सके। एस्पेन में होने वाली इस शादी को खास बनाने के लिए पूरी दुनिया से खास चीजें मंगवाई जा रही हैं। एक एस्पेन वेडिंग प्लानर ने बताया कि दंपति के पसंदीदा केक को पेरिस से मंगवाया जाएगा, हेयर स्टाइलिस्ट न्यूयॉर्क से बुलाए जाएंगे और उनकी पसंदीदा म्यूज़िक बैंड भी समारोह में परफॉर्म करेगी।

×
Date : 23 December 2024 Posted By : EDITOR
60 साल की उम्र में दूसरी बार दूल्हे बनेंगे अमेजॉन के मालिक जेफ बेसोज (Amazon founder Jeff Bezos)-View Pics
News Image

60 साल की उम्र में दूसरी बार दूल्हे बनेंगे अमेजॉन के मालिक जेफ बेसोज (Amazon founder Jeff Bezos), शादी पर खर्च करेंगे ₹50,97,15,00,000

UNN: दुनिया केसबसे अमीर व्यक्तियों में से एक और अमेजन के संस्थापक, जेफ बेजोस (Jeff Bezos), अपनी मंगेतर लॉरेन सांचेज़ (Lauren Sanchez) के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यह शादी कोलोराडो के एस्पेन शहर में आयोजित की जाएगी और इसे अब तक की सबसे भव्य शादियों में से एक माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शादी का खर्च करीब 600 मिलियन डॉलर (5096 करोड़ रुपए) तक हो सकता है।
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज़ की शादी अगले शनिवार को होने वाली है। हालांकि, अभी तक बेजोस या सांचेज़ की ओर से इस शादी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस भव्य शादी में कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स, अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो, और जॉर्डन की क्वीन रानिया जैसी मशहूर शख्सियतें शामिल हो सकती हैं। इस भव्य शादी की तैयारी के लिए पार्टी प्लानर्स को नॉन-डिस्क्लोज़र एग्रीमेंट (गोपनीयता समझौता) साइन करना पड़ा है, ताकि शादी से जुड़ी किसी भी जानकारी को सार्वजनिक न किया जा सके। एस्पेन में होने वाली इस शादी को खास बनाने के लिए पूरी दुनिया से खास चीजें मंगवाई जा रही हैं। एक एस्पेन वेडिंग प्लानर ने बताया कि दंपति के पसंदीदा केक को पेरिस से मंगवाया जाएगा, हेयर स्टाइलिस्ट न्यूयॉर्क से बुलाए जाएंगे और उनकी पसंदीदा म्यूज़िक बैंड भी समारोह में परफॉर्म करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]