Amidst the deteriorating situation, the Indian visa application center

बिगड़ते हालात के बीच ढाका में भारतीय वीजा एप्लिकेशन सेंटर बंद

-बांग्लादेश को लेकर भारत सरकार का बड़ा कदम

नई दिल्ली । बांग्लादेश में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। राजधानी ढाका स्थित भारतीय वीजा एप्लिकेशन सेंटर (आईवीएसी) को बंद कर दिया गया है। यह निर्णय सुरक्षा कारणों से एहतियातन उठाया गया है, ताकि भारतीय मिशन और उससे जुड़े कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
गौरतलब है कि ढाका के जमुना फ्यूचर पार्क में स्थित आईवीएसी सभी भारतीय वीजा सेवाओं का मुख्य केंद्र है। आईवीएसी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, कि मौजूदा सुरक्षा हालात के मद्देनजर यह केंद्र बुधवार दोपहर 2 बजे से बंद कर दिया गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया, कि बुधवार के लिए निर्धारित सभी आवेदकों की नियुक्तियों को बाद की तारीखों के लिए पुनर्निर्धारित किया जाएगा।
इससे पहले भारत के विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में भारतीय राजनयिक मिशनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई थी। मंत्रालय ने बांग्लादेश के राजदूत रियाज हमीदुल्लाह को तलब कर ढाका में भारतीय मिशन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी और चिंता से अवगत कराया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि कुछ चरमपंथी तत्वों की गतिविधियों के चलते सुरक्षा हालात चिंताजनक हो गए हैं।
विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से अपेक्षा जताई है कि वह अपनी राजनयिक जिम्मेदारियों के अनुरूप भारत के मिशनों और पोस्टों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत बांग्लादेश में अपने राजनयिक अधिकारियों और संस्थानों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब एक दिन पहले बांग्लादेश में एक नेता द्वारा भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों, जिन्हें ‘सेवन सिस्टर्स’ कहा जाता है, को अलग-थलग करने की धमकी दी गई थी। इस बयान के बाद भारत की चिंताएं और गहरी हो गई हैं। माना जा रहा है कि इसी पृष्ठभूमि में भारत सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए ढाका स्थित वीजा एप्लिकेशन सेंटर को बंद करने का फैसला किया है।

×
Date : 18 December 2025 Posted By : EDITOR
बिगड़ते हालात के बीच ढाका में भारतीय वीजा एप्लिकेशन सेंटर बंद
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]