Amit Shah said that PM Modi got full majority in just four phases

Amit Shah’s Bangaon Rally : अमित शाह का दावा, कहा-चार चरणों में ही पीएम मोदी को मिल गया पूर्ण बहुमत

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के बनगांव में रैली के दौरान मंच से बड़ा दावा किया। गृहमंत्री ने कहा कि मैं आज आपको बताता हूं कि लोकसभा चुनाव के चार चरणों के बाद 380 सीटों पर चुनाव सम्पन्न हो चुका है। अभी तक हुए इन 380 सीटों में से मोदी जी 270 सीटों के साथ बहुमत प्राप्त कर चुके हैं। आगे की लड़ाई अब 400 सीटें पार करने की है। अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता दीदी सीएए को लेकर लोगों में भ्रम फैला रही हैं। गृहमंत्री ने एक बार फिर से साफ तौर पर कहा कि सीएए नागरिकता लेने का नहीं बल्कि नागरिकता देने का कानून है। इससे किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। नागरिकता भी मिलेगी और देश में सम्मान के साथ जीने को मिलेगा, ये नरेंद्र मोदी का वादा है। गृहमंत्री ने कहा कि वोट बैंक के लिए घुसपैठियों के अतिक्रमण को शह देने वालों और सीएए का विरोध करने वालों को पश्चिम बंगाल की जनता अपने वोट से करारा जवाब देने जा रही है। शाह बोले, बनगाँव जनसभा में जनता की हुंकार से साफ है कि पश्चिम बंगाल में 30 से ज्यादा सीटों पर कमल खिलाकर जनता मोदी जी को विजयी बना रही है।
केंद्रीय मंत्री बोले, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में विपक्ष का कोई नेता नहीं आया, चाहे ममता दीदी हों या राहुल गांधी। वो अपने वोट बैंक से डरकर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हुए। शाह ने पूछा, आपको मालूम है न कि उनका वोटबैंक कौन है? उनका वोटबैंक घुसपैठिए हैं। अमित शाह ने कहा कि बंगाल में सिंडिकेट का राज खत्म करना है, घुसपैठ रोकना है, बम धमाके रोकने हैं और अगर इन सबको कोई रोक सकता है तो वो सिर्फ नरेंद्र मोदी हैं।

×
Date : 15 May 2024 Posted By : EDITOR
Amit Shah’s Bangaon Rally : अमित शाह का दावा, कहा-चार चरणों में ही पीएम मोदी को मिल गया पूर्ण बहुमत
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]