Amit Shah will decide the future of the country with one vote of MP

एक वोट मप्र (MP)के साथ देश का भविष्य तय करेगा : अमित शाह

 

जबलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं से कहा कि एक वोट न केवल भाजपा को जिताएगा, बल्कि आपका एक वोट आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश और भारत का भविष्य भी तय करेगा। राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे प्रचार अभियान में अमित शाह ने मऊगंज और जबलपुर में जनसभाओं में मतदाताओं को एक वोट की कीमत बताई और कहा कि यह वोट प्रदेश और भारत का भविष्य तय करेगा। कांग्रेस खेमों और परिवारवाद की पार्टी है। तीन परिवार प्रदेश और देश में शासन करना चाहते हैं। कमलनाथ, नकुलनाथ को और दिग्विजय सिंह, जयवर्धन सिंह को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, सोनिया गांधी, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। जब परिवार राजनीति में अपनों को स्थापित करने में लगे हो तो वो जनता का भला कैसे कर सकते हैं।
शाह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में मध्यप्रदेश का विकास नहीं हुआ। मैं कई दिनों से कमलनाथ से पूछ रहा हूं, लेकिन वो जवाब नहीं दे रहे। कांग्रेस के शासन में प्रदेश को कितना ग्रांट मिलता था। 10 साल के अंदर कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ दो लाख करोड़ रूपया दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 लाख 33 हजार करोड़ रुपया अभी तक दिया है।
शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कमलनाथ को एटीएम बनाकर मध्यप्रदेश की जनता को लूटने का काम किया। सिर्फ घोटाले ही घोटाले कांग्रेस के शासनकाल में हुए। भाजपा की सरकार वापस आई तो किसानों को मिलने वाली 6 हजार की सम्मान राशि को 12 हजार रुपए किया जाएगा। प्रदेश में 93 लाख किसानों को इसका फायदा मिल रहा है। 3 करोड़ 70 लाख गरीबों को आयुष्मान भारत योजना का फायदा मिल रहा है। पांच लाख रुपए तक का इलाज फ्री में हो रहा। भाजपा फिर सत्ता में आई तो इसे 10 लाख रुपए तक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

365 दिन में 100 ब्रह्मोस मिसाइल, भारत ने तोड़ा रिकॉर्ड

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱365 दिन में 100 ब्रह्मोस मिसाइल, भारत ने तोड़ा रिकॉर्ड लखनऊ । भारत की रक्षा क्षमता को नई मजबूती देने वाली ब्रह्मोस एयरोस्पेस की ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थापित नए ब्रह्मोस प्लांट से अब मिसाइलों की डिलीवरी शुरू हो […]

CSK vs KKR: कोलकाता की लगातार चौथी हार, अब चेन्नई ने 32 रनों से दी मात

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱CSK vs KKR: कोलकाता की लगातार चौथी हार, अब चेन्नई ने 32 रनों से दी मात UNN: कोलकाता IPL सीजन में चौथा मैच हारी:चेन्नई ने 32 रन से हराया; नूर अहमद ने 3 विकेट झटके, सैमसन ने 48 रन बनाए CSK vs KKR IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 22वें […]