Anand Kumar moved by Hrithik Roshan praise related to Super 30

ऋतिक रोशन की तारीफ से भावुक हुए आनंद कुमार, ‘सुपर 30’ से जुड़ी यादें की साझा

Mumbai: मैथमेटिशियन और सुपर 30 के फाउंडर आनंद कुमार ने सुपर 30 फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ काम करने के यादों को ताजा करते हुए एक भावनात्मक याद साझा की है। बता दें कि उनकी यह प्रतिक्रिया एक्टर द्वारा उनके एजुकेशनल पहल सुपर इंफिटी के लिए समर्थन देने के बाद आया है। ऋतिक रोशन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर सुपर इंफिनिटी की सराहना करते हुए लिखा था, “सिर्फ आप ही पढ़ाई को इतना मजेदार बना सकते हैं”, इसके साथ ही उन्होंने आनंद कुमार को उनके इस पहल के लिए शुभकामनाएं भी दी। सुपर 30 जैसे एजुकेशनल मिशन पर काम करने के बाद, भारत के जाने-माने टीचर आनंद कुमार ने दुनिया भर के बच्चों के लिए मैथमेटिक्स को और ज्यादा मजेदार और आसान बनाने के मकसद से सुपर इन्फिनिटी की शुरुआत की है।
सुपर 30 की मेकिंग के दौरान ऋतिक रोशन के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को याद करते हुए, आनंद कुमार कहते हैं , “जब मेरी जिंदगी पर फिल्म बनाने को लेकर बातचीत चल रही थी, तब मैं बॉलीवुड के कई बड़े सितारों से मिला। लेकिन ऋतिक जी की एक बात ने मुझे बहुत इंप्रेस किया। जब भी हम फिल्म की कहानी पर बात करते थे, वह उसमें इतने डूब जाते थे कि कई बार मुझे छोड़ने के लिए अपने अपार्टमेंट की बिल्डिंग के गेट तक आ जाते थे। उन्हें इस बात का भी ध्यान नहीं रहता था कि उन्होंने चप्पल तक नहीं पहनी है। तभी मुझे एहसास हुआ कि कोई एक्टर अपने काम को लेकर कितना समर्पित हो सकता है।”
उन्होंने पटना में गुरु पूर्णिमा के खास पल को भी याद किया, “एक बार गुरु पूर्णिमा के मौके पर ऋतिक जी पटना आए थे। उन्होंने मुझसे कहा, ‘सर, मैं आपको अपना गुरु मानता हूं। मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है।’ इतना कहने के बाद उन्होंने मेरे पैर छुए। मैं उस पल को आज तक नहीं भूल पाया हूं।”
एक्टर के जमीन से जुड़े स्वभाव के बारे में आगे बात करते हुए आनंद कुमार ने आगे कहा, “ऋतिक जी जितने बेहतरीन एक्टर हैं, उतने ही जमीन से जुड़े इंसान भी हैं। उनकी सादगी और अपने काम के लिए लगन के लिए मेरे मन में उनके लिए और भी ज्यादा सम्मान बढ़ जाता है।”
सुपर 30 के जरिए ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार के प्रेरणादायक सफर को लाखों लोगों के सामने लाया। आनंद कुमार की सुपर इन्फिनिटी की सराहना करके ऋतिक रोशन ने जाने माने टीचर की इस मिशन को और बढ़ावा दिया है। इस मिशन की मदद से आनंद कुमार छात्रों के सामने क्लास रूम से बाहर निकलते हुए पढ़ाई को दुनिया भर में मौजूद बच्चों तक मजेदार तरीके से पहुंचाने वाले हैं।

×
Date : 29 October 2026 Posted By : EDITOR
ऋतिक रोशन की तारीफ से भावुक हुए आनंद कुमार, ‘सुपर 30’ से जुड़ी यादें की साझा
News Image

ऋतिक रोशन की तारीफ से भावुक हुए आनंद कुमार, ‘सुपर 30’ से जुड़ी यादें की साझा

Mumbai: मैथमेटिशियन और सुपर 30 के फाउंडर आनंद कुमार ने सुपर 30 फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ काम करने के यादों को ताजा करते हुए एक भावनात्मक याद साझा की है। बता दें कि उनकी यह प्रतिक्रिया एक्टर द्वारा उनके एजुकेशनल पहल सुपर इंफिटी के लिए समर्थन देने के बाद आया है। ऋतिक रोशन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर सुपर इंफिनिटी की सराहना करते हुए लिखा था, "सिर्फ आप ही पढ़ाई को इतना मजेदार बना सकते हैं", इसके साथ ही उन्होंने आनंद कुमार को उनके इस पहल के लिए शुभकामनाएं भी दी। सुपर 30 जैसे एजुकेशनल मिशन पर काम करने के बाद, भारत के जाने-माने टीचर आनंद कुमार ने दुनिया भर के बच्चों के लिए मैथमेटिक्स को और ज्यादा मजेदार और आसान बनाने के मकसद से सुपर इन्फिनिटी की शुरुआत की है।
सुपर 30 की मेकिंग के दौरान ऋतिक रोशन के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को याद करते हुए, आनंद कुमार कहते हैं , “जब मेरी जिंदगी पर फिल्म बनाने को लेकर बातचीत चल रही थी, तब मैं बॉलीवुड के कई बड़े सितारों से मिला। लेकिन ऋतिक जी की एक बात ने मुझे बहुत इंप्रेस किया। जब भी हम फिल्म की कहानी पर बात करते थे, वह उसमें इतने डूब जाते थे कि कई बार मुझे छोड़ने के लिए अपने अपार्टमेंट की बिल्डिंग के गेट तक आ जाते थे। उन्हें इस बात का भी ध्यान नहीं रहता था कि उन्होंने चप्पल तक नहीं पहनी है। तभी मुझे एहसास हुआ कि कोई एक्टर अपने काम को लेकर कितना समर्पित हो सकता है।”
उन्होंने पटना में गुरु पूर्णिमा के खास पल को भी याद किया, “एक बार गुरु पूर्णिमा के मौके पर ऋतिक जी पटना आए थे। उन्होंने मुझसे कहा, ‘सर, मैं आपको अपना गुरु मानता हूं। मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है।’ इतना कहने के बाद उन्होंने मेरे पैर छुए। मैं उस पल को आज तक नहीं भूल पाया हूं।”
एक्टर के जमीन से जुड़े स्वभाव के बारे में आगे बात करते हुए आनंद कुमार ने आगे कहा, “ऋतिक जी जितने बेहतरीन एक्टर हैं, उतने ही जमीन से जुड़े इंसान भी हैं। उनकी सादगी और अपने काम के लिए लगन के लिए मेरे मन में उनके लिए और भी ज्यादा सम्मान बढ़ जाता है।”
सुपर 30 के जरिए ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार के प्रेरणादायक सफर को लाखों लोगों के सामने लाया। आनंद कुमार की सुपर इन्फिनिटी की सराहना करके ऋतिक रोशन ने जाने माने टीचर की इस मिशन को और बढ़ावा दिया है। इस मिशन की मदद से आनंद कुमार छात्रों के सामने क्लास रूम से बाहर निकलते हुए पढ़ाई को दुनिया भर में मौजूद बच्चों तक मजेदार तरीके से पहुंचाने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फिल्म ‘प्रताप’: वर्दी की ताकत से जेल की बेबसी तक, अमित साध ने अभिनय से जीता दिल

📰 Generate e-Paper Clip फिल्म ‘प्रताप’: वर्दी की ताकत से जेल की बेबसी तक, अमित साध ने अभिनय से जीता दिल पुलिस सिस्टम, मीडिया ट्रायल और एक अधिकारी के संघर्ष की कहानी है फिल्म ‘प्रताप’; दमदार अभिनय के बावजूद धीमी रफ्तार और कमजोर पटकथा करती है निराश। Mumbai: वर्दी पहनकर अपराधियों से मुकाबला करने वाला […]

सलमान के बाद अब आयुष्मान बनेंगे नया ‘प्रेम’, सूरज बड़जात्या ने खोला कास्टिंग का राज

📰 Generate e-Paper Clip सलमान के बाद अब आयुष्मान बनेंगे नया ‘प्रेम’, सूरज बड़जात्या ने खोला कास्टिंग का राज Mumbai: बॉलीवुड में पारिवारिक मनोरंजन की अपनी अलग पहचान रखने वाले निर्देशक सूरज आर. बड़जात्या एक बार फिर प्रेम के किरदार के साथ दर्शकों के बीच लौट रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ […]