Anil Kapoor reveals the Kapoor family's secret on his game show

अनिल कपूर ने अपने गेम शो पर खोला कपूर परिवार का राज़: “खाने से ज़्यादा मज़ा खिलाने में है!”

Mumbai: कपूर परिवार हमेशा से ही खाने के प्रति अपने प्यार और दूसरों को दिल से खाना खिलाने की खुशी के लिए जाना जाता है। कुछ ऐसा ही भाव ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ में भी देखने को मिला, जब कंटेस्टेंट निशांत ने बताया कि अगर वह ₹1 करोड़ जीतते हैं, तो वह उसका क्या करेंगे।
निशांत ने बताया कि वह सबसे पहले अपना होम लोन चुकाएंगे और उसके बाद एक रेस्टोरेंट खोलेंगे। उन्होंने कहा, “मुझे खाना बनाना नहीं आता, लेकिन मुझे लोगों को खिलाना बहुत पसंद है।”
निशांत की इस बात ने अनिल कपूर को तुरंत कृष्णा कपूर, श्री राज कपूर की पत्नी और उनके लिए मां समान रहीं कृष्णा आंटी की याद दिला दी। उनकी गर्मजोशी और मेहमाननवाज़ी को याद करते हुए अनिल ने बताया कि कैसे वह डाइनिंग टेबल पर बैठे हर व्यक्ति का बेहद प्यार से ख्याल रखती थीं। वह बार-बार पूछती थीं कि सभी ने पर्याप्त खाना खाया या नहीं और अलग-अलग पकवान चखने के लिए भी प्रोत्साहित करती थीं।
कृष्णा कपूर को याद करते हुए अनिल कपूर ने कहा, “कृष्णा आंटी मेरी मम्मी की बेस्ट फ्रेंड थीं, ऋषि और रणधीर कपूर जी की मदर थीं और मेरे लिए मां समान थीं। मैंने अपनी ज़िंदगी में उनसे बेहतर होस्ट नहीं देखा। वह बड़े दिल और प्यार से सबको खाना खिलाती थीं। खिलाने में जो मज़ा है ना, मुझे लगता है वह खाने में भी नहीं है। इसीलिए कहते हैं, दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है।”
अनिल की यह बात उस पल को खाने, परिवार और किसी को अपनेपन से खाना खिलाने में छिपे प्यार की एक भावुक याद में बदल देती है। निशांत के सपने से शुरू हुई यह बातचीत जल्द ही परिवार, खाने और लोगों को अपनेपन का एहसास कराने वाली गर्मजोशी भरी यादों में बदल गई।
‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ देखें और Play Along करें, हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे, स्टार प्लस और JioHotstar पर।

×
Date : 27 September 2026 Posted By : EDITOR
अनिल कपूर ने अपने गेम शो पर खोला कपूर परिवार का राज़: “खाने से ज़्यादा मज़ा खिलाने में है!”
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated