Anil Kapoor steals the show Star the India Top Jhakaas teaser

अनिल कपूर ने लूट ली महफिल! स्टार प्लस ने जारी किया इंडिया के टॉप 1% के नए थीम सॉन्ग का ‘झक्कास’ टीज़र

Mumbai: कपूर साहब, कव्वाली और उनकी सिग्नेचर झकास एनर्जी, अब महफिल जमने वाली है! स्टार प्लस के इंडिया के टॉप 1% के सेट से सामने आए अनिल कपूर के कव्वाली लुक ने खूब चर्चा बटोरी थी। अब शो के नए थीम सॉन्ग का टीज़र जारी हो चुका है, जिसमें कपूर साहब पूरे जोश के साथ महफिल की शान बढ़ाते नजर आ रहे हैं। ऑल-ब्लैक कव्वाली लुक में अनिल कपूर बेहद शानदार लग रहे हैं। अपने खास अंदाज़, जबरदस्त एनर्जी और बेमिसाल चार्म से उन्होंने इस गाने में जान डाल दी है। टीज़र में गाने की बस एक छोटी-सी झलक दिखाई गई है, जिसने पूरे गाने को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। शानदार सेट से लेकर जोशीले बीट्स तक, हर चीज ऐसी है कि आप भी कह उठेंगे, “अरे वाह! मज़ा आएगा!”
यह गाना शो के खास विचार ‘बात खटकी तो जीत पक्की’ को भी बेहद मज़ेदार अंदाज़ में पेश करता है, जिसकी चर्चा पिछले कुछ दिनों से हर तरफ हो रही है। शो में अलग-अलग जगहों और क्षेत्रों से आए 100 प्रतियोगी एक साथ खेलते नजर आएंगे, जबकि मेगास्टार अनिल कपूर इसकी मेजबानी करते दिखाई देंगे। ₹1 करोड़ तक की इनामी राशि वाले इस खेल में जीत उन छोटी-छोटी बातों पर टिकी होगी, जिन्हें अक्सर बाकी लोग नज़रअंदाज़ कर देते हैं। इंडिया के टॉप 1% का प्रीमियर 19 सितंबर को रात 8 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर होगा।

×
Date : 06 September 2026 Posted By : EDITOR
अनिल कपूर ने लूट ली महफिल! स्टार प्लस ने जारी किया इंडिया के टॉप 1% के नए थीम सॉन्ग का ‘झक्कास’ टीज़र
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated