Indore fake journalist Devendra Maratha

मध्य प्रदेश (M.P.) Indore- इंदौर- फर्जी पत्रकार देवेंद्र मराठा पर एक और केस दर्ज

पत्रकारिता की धौंस दिखाकर लोगों को ब्लेकमेल कर रुपए वसूलने वाले फर्जी पत्रकार देवेंद्र मराठा

इंदौर। फर्जी पत्रकार देवेंद्र मराठा और उसके दो साथियों पर अब खजराना पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसके पहले लसूड़िया पुलिस ढाबा मालिक को ब्लेकमेल करने और भंवरकुआ पुलिस एक आरक्षक को ब्लेकमेल करने के मामले में केस दर्ज कर चुकी है। लसूड़िया टीआई इंद्रमणि पटेल के मुताबिक गिल ढाबे वाला और विजय चुन्नीलाल को धमकाने के मामले में पुलिस ने दो मामले देवेन्द्र मराठा पर दर्ज किए थे। लसूड़िया के बाद भंवरकुआ पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है।
खजराना पुलिस ने बताया कि पुलिस के अनुसार फरियादी नासिर पिता इब्राहिम शाह निवासी हबीब कालोनी खजराना की शिकायत पर देवेंद्र मराठा व दो अन्य साथियों पर विभिन्न धाराओं में रविवार को प्रकरण दर्ज किया गया। नासिर ने पुलिस को बताया कि मराठा अपने दो साथियों को लेकर 8 अक्टूबर को मराठा और उसके साथ घर पर आए और ब्लेकमेल करते हुए एक लाख रुपए की मांग की। आने का कारण पूछने पर खुद को पत्रकार बताकर अपने अखबार में झूठी खबर छापने की धौंस देने लगे। विरोध करने पर गाली गलौज और मारपीट पर उतर आए। साथ ही कहा कि तुझे चेन से नहीं रहने देंगे और फर्जी पेपर तैयार करने के मामले में झूठे केस में फंसवाकर बदनाम कर देंगे। पूर्व में भी मराठा द्वारा सांध्य दैनिक अखबार में झूठी और असत्य खबरें मेरे खिलाफ प्रकाशित की गई थी और 20 हजार रुपए लिए थे। तीनों जाते-जाते बोले कि आज तो छोड़ देते हैं यदि शेष राशि 80 हजार नहीं दिए तो तेरा काम ही डाल देंगे। पुलिस ने नासिर की रिपोर्ट पर देवेंद्र मराठा और उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मराठा के साथियों का पता लगाया जा रहा है।

×
Date : 18 October 2021 Posted By : EDITOR
मध्य प्रदेश (M.P.) Indore- इंदौर- फर्जी पत्रकार देवेंद्र मराठा पर एक और केस दर्ज
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवंबर में सभी लंबित स्वीकृतियां प्राप्त कर ले घाटों की एप्रोच रोड, पेयजल, सीवरेज और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए विकसित करें वैकल्पिक बाजार भोपाल : […]