IPL 2021 का खिताब जीतने के बाद धोनी ने केकेआर की दमदार वापसी के लिए सराहना की - Update Now News

IPL 2021 का खिताब जीतने के बाद धोनी ने केकेआर की दमदार वापसी के लिए सराहना की

 

दुबई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2021 का खिताब जीतने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टूर्नामेंट में दमदार तरीके से वापसी करने को लेकर सराहना की है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने कहा कि अगर कोई टीम इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने के लायक है तो वह केकेआर है। सीएसके ने कोलकाता को जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन केकेआर की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 165 रन ही बना सकी और उसे 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। केकेआर की टीम आईपीएल 2021 के पहले चरण में दो जीत और पांच हार के साथ सातवें नंबर पर थी। लेकिन कोरोना के कारण टूर्नामेंट स्थगित किया गया और इसे यूएई में फिर शुरू किया गया। केकेआर ने दूसरे चरण में बेहतरीन खेल दिखाया और फाइनल में पहुंची। धोनी ने कहा, “सीएसके के बारे में बोलने से पहले मैं केकेआर के बारे में बात करूंगा। वापसी करना मुश्किल था लेकिन उन्होंने ऐसा किया। अगर कोई टीम आईपीएल जीतने की हकदार थी तो वह है केकेआर। इसका श्रेय कोच, टीम और सहायक स्टाफ को जाता है। ब्रेक ने इन्हें काफी मदद की।” यूएई में आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में केकेआर ने 10 में से अपने सात मुकाबले जीते। उसे दो बार सीएसके से और एक बार दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। केकेआर की टीम ने चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था।

×
Date : 18 October 2021 Posted By : EDITOR
IPL 2021 का खिताब जीतने के बाद धोनी ने केकेआर की दमदार वापसी के लिए सराहना की
News Image

 

दुबई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2021 का खिताब जीतने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टूर्नामेंट में दमदार तरीके से वापसी करने को लेकर सराहना की है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने कहा कि अगर कोई टीम इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने के लायक है तो वह केकेआर है। सीएसके ने कोलकाता को जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन केकेआर की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 165 रन ही बना सकी और उसे 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। केकेआर की टीम आईपीएल 2021 के पहले चरण में दो जीत और पांच हार के साथ सातवें नंबर पर थी। लेकिन कोरोना के कारण टूर्नामेंट स्थगित किया गया और इसे यूएई में फिर शुरू किया गया। केकेआर ने दूसरे चरण में बेहतरीन खेल दिखाया और फाइनल में पहुंची। धोनी ने कहा, "सीएसके के बारे में बोलने से पहले मैं केकेआर के बारे में बात करूंगा। वापसी करना मुश्किल था लेकिन उन्होंने ऐसा किया। अगर कोई टीम आईपीएल जीतने की हकदार थी तो वह है केकेआर। इसका श्रेय कोच, टीम और सहायक स्टाफ को जाता है। ब्रेक ने इन्हें काफी मदद की।" यूएई में आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में केकेआर ने 10 में से अपने सात मुकाबले जीते। उसे दो बार सीएसके से और एक बार दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। केकेआर की टीम ने चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]