Another Hindu Priest Arrested In Bangladesh

बांग्लादेश में एक और हिंदू पुजारी गिरफ्तार, विदेश मंत्रालय के सलाहकार तौहीद हुसैन बोले, रिश्ते सुधारना भारत की जिम्मेदारी

 

बांग्लादेश में एक और हिंदू पुजारी गिरफ्तार, विदेश मंत्रालय के सलाहकार तौहीद हुसैन बोले, रिश्ते सुधारना भारत की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। बांग्लादेश में एक और हिंदू पुजारी को गिरफ्तार किया गया है। पुजारी का नाम श्याम दास प्रभु बताया जा रहा है। ऐसी जानकारी मिल रही कि श्याम दास प्रभु जेल में चिन्मय कृष्ण दास से मिलने गए थे। इसके बाद उनको बिना किसी वारंट के ही गिरफ्तार कर लिया। दूसरी तरफ, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में विदेश मंत्रालय के सलाहकार तौहीद हुसैन ने कहा है कि ऐसा बयान दिया है जिससे भारत के साथ बांग्लादेश के रिश्ते और बिगड़ सकते हैं। हुसैन ने कहा कि 5 अगस्त के बाद से भारत के साथ संबंध बदल गए हैं और यह वास्तविकता है। रिश्ते सुधारना भारत की जिम्मेदारी है।
ढाका स्थित नॉर्थ साउथ यूनिवर्सिटी में एक सेमिनार के दौरान तौहीद हुसैन बोले, 5 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने के बाद से भारत के साथ हमारे संबंध पहले जैसे नहीं रहे। हुसैन ने कहा, इस वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए हमें भारत के साथ अपने रिश्ते बनाने और जारी रखने होंगे। मेरा मानना ​​है कि भारत समझेगा कि बदली हुई परिस्थितियों में बांग्लादेश के साथ संबंधों को कैसे आगे बढ़ाया जाए। पिछली सरकार (बांग्लादेश की) ने भारत की चिंताओं को दूर करने की पूरी कोशिश की। हमारी भी कुछ चिंताएं थीं। समस्याएं इसलिए हो रही हैं क्योंकि हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। हम किसी को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। हम चाहते हैं कि कोई हमें नुकसान न पहुंचाए।
बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार ने भारतीय मीडिया पर खबरों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगाया और बांग्लादेश मीडिया से भारत के साथ संबंधों पर खबरें देने में निष्पक्ष रहने का आग्रह किया। ऐसा माना जा रहा है कि तौहीद हुसैन का इशारा भारत द्वारा शेख हसीना को शरण दिए जाने की तरफ था। आपको बता दें कि तख्तापलट के बाद शेख हसीना बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गईं और मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद पीएम मोदी ने उनको भारत में रहने की इजाजत दे दी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और टाटा स्ट्राइव के मध्य हुआ एमओयू

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और टाटा स्ट्राइव के मध्य हुआ एमओयू स्थानीय स्तर पर हजारों युवाओ के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर होंगे सृजित पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में युवाओं व होम-स्टे संचालकों का होगा कौशल उन्नयन Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की […]

Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी तक, मोहन भागवत ने सभी मुद्दों पर की बात, पढ़ें टॉप बयान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी तक, मोहन भागवत ने सभी मुद्दों पर की बात, पढ़ें टॉप बयान RSS के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। मोहन भागवत मुंबई में आयोजित एक […]