सिद्दारमैया, शिवकुमार के अलावा और 18 मंत्रियों के 20 मई को शपथ लेने की संभावना - Update Now News

सिद्दारमैया, शिवकुमार के अलावा और 18 मंत्रियों के 20 मई को शपथ लेने की संभावना

 

नई दिल्ली। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा, 20 मई को होने वाले समारोह में 18 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है, जिनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता जी. परमेश्वर, एम.बी. पाटिल व अन्य शामिल हैं। कांग्रेस ने गुरुवार को दिग्गज पार्टी नेता सिद्दारमैया को अगला मुख्यमंत्री घोषित किया, जबकि राज्य इकाई के प्रमुख डी.के. शिवकुमार को एकमात्र उपमुख्यमंत्री घोषित किया। इसके साथ ही 20 मई की दोपहर में बेंगलुरु में शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन की योजना बनाई गई।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राज्य कैबिनेट में सिद्दारमैया और शिवकुमार, दोनों खेमों के 14 मंत्रियों के साथ कुल 28 मंत्री होंगे।
पार्टी के एक सूत्र के मुताबिक, संभावित मंत्रियों में पूर्व उपमुख्यमंत्री परमेश्वर, कृष्णा बायरे गौड़ा, सतीश जरकीहोली, लक्ष्मण सावदी, लक्ष्मी हेब्बलकर, सलीम अहमद, यू.टी. खादर, संतोष लाड, दिनेश गुंडु राव, जमीर अहमद, एम.पी. पाटिल, एच.के. पाटिल, रामलिंगा रेड्डी, के.जे. जॉर्ज, ईश्वर खंड्रे, तनवीर सेठ, डॉ. एच.सी. महादेवप्पा और बी.के. हरिप्रसाद शामिल हैं।
पिछले तीन दिनों में कई दौर की बैठकों के बाद पार्टी ने कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस खत्म कर दिया। इससे पहले सिद्दारमैया और शिवकुमार, दोनों शीर्ष पद के लिए अड़े हुए थे। इस मुद्दे पर गतिरोध के कारण यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस मुद्दे को हल करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

झांसी में रील बनाने के लिए 30 फीट से बांध में कूदा युवक, दोनों पैर टूटे; बोला- ‘अब कभी स्टंट नहीं करूंगा’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱झांसी में रील बनाने के लिए 30 फीट से बांध में कूदा युवक, दोनों पैर टूटे; बोला- ‘अब कभी स्टंट नहीं करूंगा’ झांसी: सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए स्टंट करना झांसी के एक युवक को भारी पड़ गया। रक्सा थाना क्षेत्र के पहूज बांध में 32 वर्षीय युवक […]

MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें इंदौर। भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने रविवार को इंदौर पहुंचकर सिंहस्थ के मद्देनजर महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था […]