Argentina is back in the World Cup final after a thrilling

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फुटबॉल वर्ल्डकप फाइनल में:इंग्लैंड को आखिरी 7 मिनट में 2-1 से हराया

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फुटबॉल वर्ल्डकप फाइनल में:इंग्लैंड को आखिरी 7 मिनट में 2-1 से हराया; मेसी के दो पास, फर्नांडिज-मार्टिनेज के गोल

UNN:फुटबॉल वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उसे डिफेंडिंग चैंपियन क्यों कहा जाता है। अटलांटा में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में टीम ने आखिरी 7 मिनट में दो गोल दागकर इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंच गई। अब 19 जुलाई को न्यूजर्सी में उसका मुकाबला स्पेन से होगा।
सेमीफाइनल मैच के 85वें मिनट तक इंग्लैंड 1-0 से आगे था। एंथनी गॉर्डन के गोल से टीम फाइनल की ओर बढ़ती दिख रही थी। लेकिन इसके बाद लियोनेल मेसी ने मैच का रुख पलट दिया। उनके शॉर्ट कॉर्नर पर एंजो फर्नांडेज ने 25 गज से शानदार गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। फिर इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में मेसी के सटीक क्रॉस पर सब्स्टीट्यूट लॉटारो मार्टिनेज ने हेडर से गोल दागकर जीत दिला दी।
यह अर्जेंटीना का सातवां वर्ल्ड कप फाइनल होगा। टीम इससे पहले 1930, 1978, 1986, 1990, 2014 और 2022 में फाइनल खेल चुकी है। अर्जेंटीना 1978, 1986 और 2022 में विश्व कप जीत चुकी है। अब उसके पास लगातार दूसरी बार और कुल चौथा खिताब जीतने का मौका है।

×
Date : 16 July 2026 Posted By : EDITOR
अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फुटबॉल वर्ल्डकप फाइनल में:इंग्लैंड को आखिरी 7 मिनट में 2-1 से हराया
News Image

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फुटबॉल वर्ल्डकप फाइनल में:इंग्लैंड को आखिरी 7 मिनट में 2-1 से हराया; मेसी के दो पास, फर्नांडिज-मार्टिनेज के गोल

UNN:फुटबॉल वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उसे डिफेंडिंग चैंपियन क्यों कहा जाता है। अटलांटा में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में टीम ने आखिरी 7 मिनट में दो गोल दागकर इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंच गई। अब 19 जुलाई को न्यूजर्सी में उसका मुकाबला स्पेन से होगा।
सेमीफाइनल मैच के 85वें मिनट तक इंग्लैंड 1-0 से आगे था। एंथनी गॉर्डन के गोल से टीम फाइनल की ओर बढ़ती दिख रही थी। लेकिन इसके बाद लियोनेल मेसी ने मैच का रुख पलट दिया। उनके शॉर्ट कॉर्नर पर एंजो फर्नांडेज ने 25 गज से शानदार गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। फिर इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में मेसी के सटीक क्रॉस पर सब्स्टीट्यूट लॉटारो मार्टिनेज ने हेडर से गोल दागकर जीत दिला दी।
यह अर्जेंटीना का सातवां वर्ल्ड कप फाइनल होगा। टीम इससे पहले 1930, 1978, 1986, 1990, 2014 और 2022 में फाइनल खेल चुकी है। अर्जेंटीना 1978, 1986 और 2022 में विश्व कप जीत चुकी है। अब उसके पास लगातार दूसरी बार और कुल चौथा खिताब जीतने का मौका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी

📰 Generate e-Paper Clip भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यवंशी टी-20 टीम में बरकरार; मंधाना विमेंस टीम की कप्तान Mumbai: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। 36 साल के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी हुई […]

एशियन गेम्स 2026: भारत ने जीते 85 मेडल, भारत को दिलाया मेडल, पूरी लिस्ट

📰 Generate e-Paper Clip एशियन गेम्स 2026: भारत ने जीते 85 मेडल, भारत को दिलाया मेडल, पूरी लिस्ट UNN: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने शानदार परफॉर्मेंस किया और कुल 85 मेडल जीतने में सफल रहे. भारत इस बार एशियन गेम्स में चौथे नंबर पर रहा है. भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और […]