Assembly Elections 2023 BJP mp Rajasthan Chhattisgarh

Assembly Elections 2023 Winners : मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को मिला शानदार जीत

 

Assembly Elections 2023 Winners : मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को मिला शानदार जीत

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा की 163,कांग्रेस की 66 सीटों पर जीत

भोपाल। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी बढ़त मिल रही है। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना में भाजपा 163 वही कांग्रेस की 66 सीटों पर जीत  है। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिल रही भारी जीत  के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अपनी हार स्वीकार ली है और कहा है कि विरोधी दल के नाते कांग्रेस अपने कर्तव्य का निर्वहन करेगी।कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में कमल नाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला की मौजूदगी में कहा, “उन्हें मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर पूरा भरोसा था और आगे भी यही भरोसा रहेगा। भाजपा से उम्मीद करता हूं कि वह प्रदेश की जनता के भरोसे पर खरा उतरेगी और उसके साथ विश्वासघात नहीं करेगी। कमलनाथ ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि राज्य में नौजवानों के भविष्य, रोजगार और कृषि क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है और कांग्रेस इस दिशा में अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करेगी।वहीं कांग्रेस की ओर से आखिर क्या कमी रह गई जिसके चलते उसे हार का सामना करना पड़ा, इसके लिए वह कांग्रेस के निर्वाचित विधायक और हारे हुए उम्मीदवारों से विमर्श करेंगे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा की 54 और कांग्रेस की 36 सीटों पर जीत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों की मतगणना में भाजपा ने 54 सीटों पर वही कांग्रेस की 36 सीटों पर जीत  है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं और यहां मतदान दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान हुआ था। यहां एक करोड़ 55 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया और राज्य की कमान अपने प्रतिनिधि को सौंपने का फैसला कर दिया जो ईवीएम में कैद है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मतगणना सुबह आठ बजे से 33 जिला मुख्यालयों में शुरू हो गई। पहले पोस्टल बैलेट की गणना हो रही है और उसके बाद साढ़े आठ ईवीएम मशीन खोली जाएगी। राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में मतगणना को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा को स्पष्ट बहुमत ,भाजपा की 115,कांग्रेस की 69 सीट पर जीत

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 100 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया है। मतगणना में भाजपा की 115 सीटों पर वही कांग्रेस की 69 सीट पर जीत है। अन्य ने 10 सीट पर जीत दर्ज की है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “…PM मोदी की नीतियों, उनके द्वारा किए कार्य, उनके द्वारा दिया गया भ्रष्टाचार मुक्त शासन और उनपर जनता के अटूट भरोसे के कारण राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है…राजस्थान की जनता की आशाओं पर हम खरा उतरने की कोशिश करेंगे। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा, “राजस्थान में वही जनादेश मिला है जिसकी उम्मीद थी। कांग्रेस के कुराज का सफाया होना तय था। तीनों प्रदेशों में दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर मुहर लगी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IMD की रिपोर्ट : बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IMD की रिपोर्ट: बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश नई दिल्ली: दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर-आंतरिक ओडिशा (North Interior Odisha) पर स्थित अवदाब (Depression) सोमवार को आगे बढ़ा जिसकी वजह से ओडिशा और झारखण्ड में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी. […]

India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot Mumbai: CM of Maharashtra Shri. Devendra Fadnavis positions Maharashtra as a future hub for gaming and esports as India Rising: Road to EWC brings together global competition, creators […]