Attack Movie movie Attack

Attack Movie : जॉन अब्राहम की एक्शन movie Attack

फिल्म की कहानी
‘अटैक’ फिल्म की शुरुआत आतंकवादियों के ठिकाने पर इंडियन आर्मी की स्ट्राइक से होती है, जहां आर्मी अफसर अर्जुन शेरगिल (जॉन अब्राहम) खूंखार आतंकवादी को पकड़ने में सफल हो जाते है। अर्जुन मिशन पूरा करके लंबे समय के बाद छुट्टी पर घर लौटता है। वही फ्लाइट में उसकी मुलाकात एयर होस्ट आयशा (जैकलीन फर्नांडिस) से होती है। दोनों में प्यार हो जाता है और बात लाइफपार्टनर बनने तक पहुंच जाती है। लेकिन दोनों की जिंदगी में सबकुछ तब बिखर जाता है जब देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट पर आतंकवादी हमला होता है। इस टेररिस्ट अटैक की बाद अर्जुन की जिंदगी बदल जाती है। उसका प्यार वही उससे बिछड़ जाता है और अर्जुन की लाइफ नए ट्रैक पर आ जाती है। दूसरी तरफ आरडीओ ((फिल्म में DRDO का नाम न लेकर सांकेतिक नाम दिया गया है) की साइंटिस्ट जिया (रकुल प्रीत सिंह) ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस रोबोट बनाया है जो एक चिप की शक्ल में है। इस तकनीक की मदद से एक सोल्जर कई बटालियन की तरह लड़ाई कर सकता है। यह एक सिम कार्ड की तरह है। इस आर्टिफिशियल इंटीलिजेंस चिप की मदद से अर्जुन को वैज्ञानिक सुपर सोल्जर बनाते हैं, जो कुछ-कुछ आयरन मैन के ‘जार्विस’ जैसा AI असिस्टेंट होता है। वही फ़िल्म में जॉन की एआई असिस्टेंट का नाम ‘इरा’ है, जिसकी हाज़िर जवाबी कई मौक़ों पर हसाती है। यहाँ अर्जुन और इरा का मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े आतंकी सरगना से होता है, जो भारत की संसद पर अटैक करते हैं और देश के प्रधानमंत्री समेत 300 से ज्यादा सांसदों को हॉस्टेज बना लेते हैं। Film में आप देखेंगे कि कैसे अर्जुन इस नए तकनीक की मदद से कैसे देश को आंतकवादियों को बचाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Movie Review: The Legend of Udham Singh

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Movie Review: The Legend of Udham Singh Vicky Kaushal doesn’t quite match up to Waseem Amrohi’s portrayal of Sardar Udham Singh Rating: 4/5 Mumbai: There are movies that tell a story about history, and then there are those that make you truly feel it. The Legend of Udham Singh definitely […]