Australia became world champion for the sixth time

ऑस्ट्रेलिया छठी बार बना विश्व चैम्पियन, भारत को 6 विकेट से हराया

अहमदाबाद । शानदार गेंदबाजी के बाद ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड की शतकीय और मार्नस लाबुशाने की अर्धशतकीय पारी की बदौलत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम किया।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। भारत की शुरूआत खराब रही लेकिन विराट कोहली (54) और केएल राहुल (66) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत टीम 240 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 जबकि जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
इसके जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरूआत भी खराब रही और टीम ने 47 पर तीन विकेट गंवा लिए। ऑस्ट्रेलिया ने बुमराह के पहले ओवर में ही 15 रन बना दिए लेकिन मोहम्मद शमी ने गेंद थामते ही डेविड वार्नर की 1.1 ओवर में विकेट निकाल दी। वार्नर 3 गेंदों पर 7 ही रन बना पाए। इसके बाद बुमराह ने 5वें ओवर में स्ट्राइक ली और तीसरी गेंद पर मिशेल मार्श को 15 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद स्टीव स्मिथ बुमराह की 7वें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हो गए। लेकिन हेड और मार्नस लाबुशाने के बीच साझेदारी ने सारा खेल बदल दिया और जीत भारत के हाथों से छीन ली। हेड भले ही आउट हो गए लेकिन तब तक पहुंच देर हो चुकी थी। हेड 120 गेंदों पर 15 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 137 रन बनाकर 42.5 ओवर में सिराज की गेंद पर गिल के हाथों कैच आउट हुए। लाबुशाने 58 जबकि मैक्सवेल 2 रन बनाकर नाबाद लौटे।
भारत की शुरूआत तो अच्छी रही लेकिन शुभमन गिल खास नहीं कर पाए और मात्र 4 रन की पारी खेलकर 4.2 ओवर में स्टार्क की गेंद पर एडम जम्पा के हाथों कैच आउट हो गए। रोहित शर्मा खराब शॉट के कारण अर्धशतक से चूक गए और 31 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वह मैक्सवेल की 10वें ओवर की चौथी गेंद पर हेड के हाथों कैच आउट हुए।

×
Date : 20 November 2023 Posted By : EDITOR
ऑस्ट्रेलिया छठी बार बना विश्व चैम्पियन, भारत को 6 विकेट से हराया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]