cm dr mohan yadav will reach maheshwar Madhya Pradesh

Madhya Pradesh – Maheshwar: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महेश्वर में किया शस्त्र-पूजन

 

Madhya Pradesh – Maheshwar: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महेश्वर में किया शस्त्र-पूजन

लोकमाता देवी अहिल्या बाई के शौर्य की प्रतीक तलवार का किया पूजन

इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज महेश्वर के ऐतिहासिक क़िले में पुण्य श्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विजयादशमी के पावन अवसर पर यहाँ शस्त्रागार में शस्त्र पूजन किया। नर्मदा तट पर स्थित क़िले में पहुँचने पर देवी अहिल्या के वंशज श्री यशवंतराव होलकर तृतीय ने उनका परम्परागत रूप से स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शस्त्रागार में विशेष तौर पर उस तलवार का पूजन किया जो उनके शौर्य का प्रतीक है। यह तलवार देवी अहिल्या स्वयं धारण करती थीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि देवी अहिल्या पुण्य प्रताप और परोपकार की पर्याय हैं। आज विजयादशमी के अवसर पर उनकी कर्मभूमि पहुँचकर नमन कर स्वयं को कृतार्थ महसूस कर रहा हूँ। इस अवसर पर खरगोन के स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। इसके पूर्व हेलीपेड महेश्वर में पहुंचने पर उनका क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग, कलेक्टर खरगोन श्री कर्मवीर शर्मा एवं अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दशहरा के पावन पर्व की दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “दशहरे” के पावन पर्व की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युग-युग से विजय का प्रतीक दशहरे का पर्व हमें हमारी सनातन संस्कृति से जोड़ता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई के 300वीं जयंती वर्ष में पूरे प्रदेश में लोकमाता को समर्पित दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है। लोकमाता देवी अहिल्या बाई ने अपने शासनकाल में राज्य की अभेद्य सुरक्षा के साथ जनता की सेवा और समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके राज्य पर कभी आक्रमण नहीं हुआ और अखंड भारत की मंगलकामना करते हुए सुशासन के नए प्रतिमान गढ़ते हुए उन्होंने शासन चलाया। उनका जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

स्वच्छ यमुना का खाका तैयार: 2027 तक दिल्ली को मिलेंगी 59 नई एसटीपी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्वच्छ यमुना का खाका तैयार: 2027 तक दिल्ली को मिलेंगी 59 नई एसटीपी -गृह मंत्री शाह ने कहा- यमुना का कायाकल्प कागजी खानापूर्ति नहीं, एक मिशन है नई दिल्ली। दिल्ली की जीवनदायिनी कही जाने वाली यमुना नदी को प्रदूषण के अभिशाप से मुक्ति करने के लिए केंद्र सरकार कदम उठा […]

भारत ने पहली दफा 12 एटमी हथियार किए तैनात

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत ने पहली दफा 12 एटमी हथियार किए तैनात परमाणु हथियारों की संख्या हुई 190, एसआईपीआरआई की रिपोर्ट में खुलासा -पाकिस्तान के मुकाबले भारत के पास 20 अधिक परमाणु हथियार नई दिल्ली। भारत ने पहली बार अपने 12 परमाणु हथियारों को सक्रिय रूप से तैनात किया है। साथ ही देश […]