Babar Azam has an unwanted record.

बाबर आजम के नाम दर्ज हुआ एक अनचाहा रिकार्ड

बाबर आजम के नाम दर्ज हुआ एक अनचाहा रिकार्ड

83 पारियों से कोई शतक नहीं लगा पाये

रावलपिंडी । पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम श्रीलंका के खिलाफ पहले एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबले में 29 रन ही बना पाये। इसी के साथ ही बाबर के नाम एक शर्मनाक रिकार्ड हो गया। वह पिछले 800 दिनों से कोई शतक नहीं लगा पाये हैं। उन्होंने साल 2023 में अंतिम बार शतक लगाया था। इस प्रकार वह पिछली 83 पारियों से कोई शतक नहीं लगा पाये हैं। पिछला शतक भी उन्होंने नेपाल जैसी नई और अनुभवहीन टीम के खिलाफ लगाया था। इसी के साथ बाबर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बिना शतक के सबसे ज्यादा पारियों के भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। एशियाई बल्लेबाजों में सनथ जयसूर्या इस सूची में सबसे आगे हैं, वह 87 पारियों तक शतक नहीं लगा पाये थे।
श्रीलंका के खिलाफ बाबर ने अच्छी शुरुआत की थी पर स्पिनर वानिंदु हसरंगा की एक रहस्यमयी गेंद पर उनकी पारी समाप्त हो गयी। महीश थीक्षणा की गेंद पर बाबर ने दो शानदार चौके लगाए, लेकिन इसके बाद उनके बल्ले से रह नहीं आ रहे थे। श्रीलंकाई स्पिनरों ने दबाव बनाया, जिससे बाबर पर अंकुश लग गया। चौके तक के लिए उन्हें 25 गेंद खेलनी पड़ी।
इस मैच में हालांकि सलमान अली आगा के शतक से 299 रन बनाकर पाक टीम 6 रनों से जीत दर्ज करने में सफल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Global Chess League Franchise Mumba Masters Enters Multi-Year Title Partnership with Fintech Platform CheQ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Global Chess League Franchise Mumba Masters Enters Multi-Year Title Partnership with Fintech Platform CheQ The franchise will compete as CheQ Mumba Masters from Season 4, with a focus on engaging India’s growing chess audience Bengaluru : CheQ, India’s leading credit card management platform, has entered into a multi-year title partnership […]

IND vs AFG T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को भी मिली जगह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IND vs AFG T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को भी मिली जगह नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में ही तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में […]