कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल- 'कंगना रनौत के गालों से भी ज्यादा चिकनी' सड़कें बनवाऊंगा - Update Now News

कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल- ‘कंगना रनौत के गालों से भी ज्यादा चिकनी’ सड़कें बनवाऊंगा

 

अकसर राजनेता अपने भाषणों में अभिनेत्रियों को लेकर तंज कसते रहते है अब हाल ही में कांग्रेस के विधायक ने अभिनेत्री कंगना रनौत पर एक विवादित बयान दिया है। कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी यह वादा कर विवादों में आ गए हैं कि झारखंड में उनके निर्वाचन क्षेत्र जामताड़ा में सड़कें अभिनेत्री कंगना रनौत के गालों से भी ज्यादा चिकनी होंगी। शुक्रवार को पोस्ट किए गए एक खुद से बनाए वीडियो में, डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि मैंने 14 नई सड़कों की सौगात दी है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि इन सड़कों को फिल्म अदाकारा कंगना रनौत के गालों से भी अधिक चिकनी बनाया जाएगा। हमारे आदिवासी बच्चे, युवा और कारोबारी वर्ग के लोग उन सड़कों पर चलेंगे। इस दौरान उन्होंने राज्य की पूर्ववर्ती रघुवर दास की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आप देखेंगे कि ऐसी सड़कें कभी भाजपा के शासनकाल में नहीं बनी होंगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने राज्य को लूटने का काम किया था। सड़कें नहीं बनने के कारण आज गांवों में रहने वाले आदिवासी धूक फांकने के लिए विवश हैं ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती संपूर्ण प्रदेश में 8 से 14 अप्रैल तक मनाई जाएगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती संपूर्ण प्रदेश में 8 से 14 अप्रैल तक मनाई जाएगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भिंड में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम सभी जिला मुख्यालयों और विकासखंड स्तर पर होंगे आयोजन संत रविदास जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 31 मार्च 2027 तक संपूर्ण प्रदेश में होंगे सामाजिक […]

देश में एलपीजी के बाद अब सीएनजी और पीएनजी पर भी संकट के बादल?

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱देश में एलपीजी के बाद अब सीएनजी और पीएनजी पर भी संकट के बादल? -रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने होर्मुज के पास कतर के दो एलएनजी टैंकरों को रोका नई दिल्ली। एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और कीमतों में उछाल के बाद अब देशभर के घरों-वाहनों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी और पीएनजी […]