Bangladesh PM Sheikh Hasina met the Gandhi family

गांधी परिवार से मिलीं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना

राहुल-प्रियंका का हाल पूछा, सोनिया गांधी को लगाया गले…

नई दिल्ली । कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार (10 जून) को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ नई दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात में उनके साथ रायबरेली से नवनिर्वाचित सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे। इस मुलाकात की जानकारी, कांग्रेस ने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए दी। इस दौरान बांग्लादेश की पीएम सोनिया गांधी से गले लगकर मिलीं। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी गले लगाया।
शेख हसीना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को दिल्ली पहुंचीं थीं, इसके बाद उन्होंने बीते दिन रविवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पीएम मोदी की शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे सहित भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया।
गांधी परिवार से हैं शेख हसीना के दिली रिश्ते
बता दें कि शेख हसीना के भारत से या यूं भी कह सें कि, गांधी फैमिली से बहुत दिली रिश्ते हैं। एक समय था, जब शेख हसीना और उनके परिवार पर जान के भी लाले थे, तब भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने न सिर्फ उन्हें शरण दी थी, बल्कि जान भी बचाई थी। शेख हसीना 28 साल की उम्र में उस समय भारत आई थीं, जब 1975 में बांग्लादेश में तख्तापलट के दौरान उनके पिता शेख मुजीब उर रहमान और उनके परिवार के दूसरे सदस्यों की सेना ने हत्या कर दी थी। इस ऐतिहासिक घटना के दौरान शेख हसीना अपने पति के साथ जर्मनी में थीं। साल 1975 की उस रात, बंग बंधु नाम से मशहूर शेख मुजीब उर रहमान और उनके पूरे परिवार की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद भारत की तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने शेख हसीना और उनकी बहन रेहाना को दिल्ली में शरण दी और वो 6 वर्षों तक यहीं रहीं।
=======

×
Date : 11 June 2024 Posted By : EDITOR
गांधी परिवार से मिलीं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना
News Image

गांधी परिवार से मिलीं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना
राहुल-प्रियंका का हाल पूछा, सोनिया गांधी को लगाया गले...

नई दिल्ली । कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार (10 जून) को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ नई दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात में उनके साथ रायबरेली से नवनिर्वाचित सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे। इस मुलाकात की जानकारी, कांग्रेस ने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए दी। इस दौरान बांग्लादेश की पीएम सोनिया गांधी से गले लगकर मिलीं। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी गले लगाया।
शेख हसीना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को दिल्ली पहुंचीं थीं, इसके बाद उन्होंने बीते दिन रविवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पीएम मोदी की शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे सहित भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया।
गांधी परिवार से हैं शेख हसीना के दिली रिश्ते
बता दें कि शेख हसीना के भारत से या यूं भी कह सें कि, गांधी फैमिली से बहुत दिली रिश्ते हैं। एक समय था, जब शेख हसीना और उनके परिवार पर जान के भी लाले थे, तब भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने न सिर्फ उन्हें शरण दी थी, बल्कि जान भी बचाई थी। शेख हसीना 28 साल की उम्र में उस समय भारत आई थीं, जब 1975 में बांग्लादेश में तख्तापलट के दौरान उनके पिता शेख मुजीब उर रहमान और उनके परिवार के दूसरे सदस्यों की सेना ने हत्या कर दी थी। इस ऐतिहासिक घटना के दौरान शेख हसीना अपने पति के साथ जर्मनी में थीं। साल 1975 की उस रात, बंग बंधु नाम से मशहूर शेख मुजीब उर रहमान और उनके पूरे परिवार की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद भारत की तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने शेख हसीना और उनकी बहन रेहाना को दिल्ली में शरण दी और वो 6 वर्षों तक यहीं रहीं।
=======

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एशियन गेम्स 2026: भारत ने जीते 85 मेडल, भारत को दिलाया मेडल, पूरी लिस्ट

📰 Generate e-Paper Clip एशियन गेम्स 2026: भारत ने जीते 85 मेडल, भारत को दिलाया मेडल, पूरी लिस्ट UNN: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने शानदार परफॉर्मेंस किया और कुल 85 मेडल जीतने में सफल रहे. भारत इस बार एशियन गेम्स में चौथे नंबर पर रहा है. भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और […]

नैनीताल में सड़क पर गुजरी पर्यटकों की रात, कैंची धाम में घंटों भूखे-प्यासे फंसे रहे लोग

📰 Generate e-Paper Clip नैनीताल में सड़क पर गुजरी पर्यटकों की रात, कैंची धाम में घंटों भूखे-प्यासे फंसे रहे लोग नैनीताल। इस वीकेंड तीन दिन के अवकाश ने नैनीताल से लेकर कैंची धाम तक सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ से सभी होटल पैक हो गए। हालत यह रही कि […]