Bangladesh's interim chief Mohammad Yunus may resign

बांग्लादेश के अंतरिम प्रमुख मोहम्मद यूनुस दे सकते हैं इस्तीफा, सेना से हुई अनबन

UNN: बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता एक बार फिर बढ़ गई है। देश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के इस्तीफे की खबरें सामने आ रही हैं। यूनुस ने कथित तौर पर कहा है कि वह मौजूदा हालात और देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच काम नहीं कर सकते। इसके पीछे एक बड़ी वजह मोहम्मद यूनुस और सेना प्रमुख वकार-उज-जमान के बीच मतभेद बताई जा रही है।
शेख हसीना के बाद यूनुस को मिली थी कमान
बांग्लादेश में हाल ही में छात्र आंदोलन के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्तीफा देना पड़ा था जिसके बाद उन्होंने भारत में शरण ली थी। दरअसल छात्र 30% कोटा सिस्टम का विरोध कर रहे थे जो स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को दिया जा रहा था। इस विरोध के बाद बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन हुआ और अमेरिका में रह रहे मोहम्मद यूनुस को इसका प्रमुख बनाया गया था।
अब मोहम्मद यूनुस इस्तीफे पर विचार कर रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि राजनीतिक दलों के बीच मुख्य मुद्दों पर आम सहमति नहीं बन पा रही है। इस्तीफे की एक बड़ी वजह सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान के साथ उनकी अनबन मानी जा रही है। हाल ही में वकार ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा था कि आम चुनाव इस साल दिसंबर से आगे नहीं टलने चाहिए। आर्मी चीफ ने यह भी स्पष्ट किया कि अंतरिम सरकार को संवैधानिक निर्णय लेने का कोई अधिकार नहीं है। रखाइन कॉरिडोर के मुद्दे पर भी सेना पहले ही कह चुकी है कि उनकी सहमति के बिना इसे बनाना पूरी तरह अवैध होगा।

×
Date : 24 May 2025 Posted By : EDITOR
बांग्लादेश के अंतरिम प्रमुख मोहम्मद यूनुस दे सकते हैं इस्तीफा, सेना से हुई अनबन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]