BCCI gives Lifetime Achievement Award to Tendulkar

BCCI ने तेंदुलकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया:बुमराह और मंधाना बेस्ट क्रिकेटर

BCCI ने तेंदुलकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया:बुमराह और मंधाना बेस्ट क्रिकेटर

सरफराज को बेस्ट डेब्यू, अश्विन को स्पेशल अवॉर्ड

Mumbai: बीसीसीआई ने शनिवार को खिलाड़ियों को ‘नमन अवॉर्ड्स’ दिए। इस दौरान सचिन तेंदुलकर को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। मुंबई में BCCI के हेडक्वार्टर में अवॉर्ड सेरेमनी हुई। रविचंद्रन अश्विन को स्पेशल अवॉर्ड मिला, वहीं जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना को बेस्ट क्रिकेटर का अवॉर्ड मिला। सरफराज खान को बेस्ट मेंस डेब्यू और आशा शोभना को बेस्ट विमेंस डेब्यू का अवॉर्ड मिला। विमेंस क्रिकेट में मंधाना बेस्ट बैटर और दीप्ति शर्मा बेस्ट बॉलर रहीं। घरेलू क्रिकेट में शशांक सिंह को बेस्ट व्हाइट बॉल ऑलराउंडर और तनुष कोटियान को बेस्ट रेड बॉल ऑलराउंडर का अवॉर्ड दिया गया। सचिन ने कहा, ‘इस सम्मान के लिए BCCI का धन्यवाद। बोर्ड ने हमेशा अपने प्लेयर्स को सपोर्ट किया है। 1989 में मैं 16 साल का था, आज अश्विन ने मुझे ‘सर सचिन’ कहा तो मुझे अपनी उम्र का एहसास हुआ। शुरुआती मैच में कपिल पाजी ने मुझे लेट नहीं होने के लिए कहा था। तब से मैं अपनी घड़ी को 7-8 मिनट आगे कर के रखता हूं, ताकि कहीं भी लेट न जाऊं। उनका लेसन हमेशा याद रहेगा।

×
Date : 01 February 2025 Posted By : EDITOR
BCCI ने तेंदुलकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया:बुमराह और मंधाना बेस्ट क्रिकेटर
News Image

BCCI ने तेंदुलकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया:बुमराह और मंधाना बेस्ट क्रिकेटर

सरफराज को बेस्ट डेब्यू, अश्विन को स्पेशल अवॉर्ड

Mumbai: बीसीसीआई ने शनिवार को खिलाड़ियों को 'नमन अवॉर्ड्स' दिए। इस दौरान सचिन तेंदुलकर को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। मुंबई में BCCI के हेडक्वार्टर में अवॉर्ड सेरेमनी हुई। रविचंद्रन अश्विन को स्पेशल अवॉर्ड मिला, वहीं जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना को बेस्ट क्रिकेटर का अवॉर्ड मिला। सरफराज खान को बेस्ट मेंस डेब्यू और आशा शोभना को बेस्ट विमेंस डेब्यू का अवॉर्ड मिला। विमेंस क्रिकेट में मंधाना बेस्ट बैटर और दीप्ति शर्मा बेस्ट बॉलर रहीं। घरेलू क्रिकेट में शशांक सिंह को बेस्ट व्हाइट बॉल ऑलराउंडर और तनुष कोटियान को बेस्ट रेड बॉल ऑलराउंडर का अवॉर्ड दिया गया। सचिन ने कहा, 'इस सम्मान के लिए BCCI का धन्यवाद। बोर्ड ने हमेशा अपने प्लेयर्स को सपोर्ट किया है। 1989 में मैं 16 साल का था, आज अश्विन ने मुझे 'सर सचिन' कहा तो मुझे अपनी उम्र का एहसास हुआ। शुरुआती मैच में कपिल पाजी ने मुझे लेट नहीं होने के लिए कहा था। तब से मैं अपनी घड़ी को 7-8 मिनट आगे कर के रखता हूं, ताकि कहीं भी लेट न जाऊं। उनका लेसन हमेशा याद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए UNN: भारत ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में UAE को 7 विकेट से हरा दिया। दोहा में मंगलवार को टीम ने सिर्फ 14.2 ओवर में 250 रन चेज कर दिए। मैच के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी। […]

IND U19 vs PAK U19: ‘9वीं बार एशिया कप के हम सिकंदर

📰 Generate e-Paper Clip IND U19 vs PAK U19: ‘9वीं बार एशिया कप के हम सिकंदर’, सांस थाम देने वाले मैच में मोहित उल्वा ने पाकिस्तान के मुंह से छीनी जीत नई दिल्ली। मनल चौहान और मोहित उल्वा ने शनिवार को 8 विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीनकर भारत को रिकॉर्ड […]