of Swami Vivekananda Park Ward 37 Mahalaxmi Nagar

वार्ड 37 महालक्ष्मी नगर स्थित स्वामी विवेकानंद उद्यान का सौंदर्यीकरण

वार्ड 37 महालक्ष्मी नगर स्थित स्वामी विवेकानंद उद्यान का सौंदर्यीकरण

50 लाख की लागत से बनेगा आदर्श उद्यान

इंदौर । वार्ड क्रमांक 37 महालक्ष्मी नगर स्थित स्वामी विवेकानंद उद्यान के सौंदर्यीकरण और इसे आदर्श उद्यान बनाने के लिए 50 लाख रुपये की लागत से भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक महेंद्र हार्डिया ने उद्यान में योगा के लिए विशेष शेड बनाने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में विधायक महेंद्र हार्डिया, एमआईसी सदस्य राजेश उदावत, क्षेत्रीय पार्षद संगीता महेश जोशी, मंडल अध्यक्ष राम बाबू, सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश जोशी एवं कार्यकर्ता और स्थानीय रहवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत किया और विधायक महेंद्र हार्डिया एवं पार्षद संगीता महेश जोशी का आभार व्यक्त किया। रहवासियों ने कहा कि यह उद्यान न केवल बच्चों और बुजुर्गों के लिए एक अच्छा विहार स्थल बनेगा, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए भी उपयुक्त रहेगा। इस अवसर पर विधायक महेंद्र हार्डिया ने कहा, हमारा प्रयास है कि हर क्षेत्र में बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। स्वामी विवेकानंद उद्यान को आदर्श उद्यान के रूप में विकसित कर हम नागरिकों को एक बेहतरीन वातावरण देंगे, जहां वे सुबह-शाम टहल सकें, योग कर सकें और परिवार के साथ समय बिता सकें। नगर निगम द्वारा इस परियोजना के लिए 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। साथ ही, विधायक निधि से योगा शेड के लिए अलग से बजट प्रदान किया जाएगा। एमआईसी सदस्य राजेश उदावत ने बताया कि इस उद्यान के सौंदर्यीकरण से महालक्ष्मी नगर के नागरिकों को एक सुंदर और स्वच्छ पर्यावरण मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और रहवासियों ने स्वामी विवेकानंद उद्यान को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

Madhya Pradesh : इंदौर में राजघराना प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, अम्बिका और माही ने जीते खिताब

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh : इंदौर में राजघराना प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, अम्बिका और माही ने जीते खिताब आईबीडब्ल्यूई सोसायटी का सांस्कृतिक आयोजन सफल, 50 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर इंदौर। आईबीडब्ल्यूई सोसायटी द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत ‘राजघराना मिस एंड मिसेज एवं गृहलक्ष्मी एमपी सीजन-2’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया […]