Bharat Ratna Nitish Kumar praised PM Modi for Karpoori Thakur

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान किए जाने के बाद नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा..

 

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान किए जाने के बाद नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा..

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले हिंदुस्तान की राजनीति में परिस्थितियां काफी गंभीर होती जा रही हैं। जरा सबकुछ ध्यान से और तफसील से पढ़िएगा। चलिए, सबसे पहले शुरुआत जरा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस साक्षात्कार से करते हैं, जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या आप भविष्य में नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में शामिल करने का मन बनाएंगे?, तो इस पर उन्होंने ज्यादा कुछ ना कहते हुए महज इतना ही कहा कि अगर उनकी तरफ से इस संदर्भ में कोई प्रस्ताव आता है, तो हम विचार करेंगे। अब जरा ध्यान दीजिए। बिहार में रामनवमी के दौरान भड़की हिंसा के बीच सासाराम पहुंचे अमित शाह ने अपने संबोधन में स्पष्ट कर दिया था कि अब एनडीए के दरवाजे नीतीश कुमार के लिए बंद हो चुके हैं, लेकिन अब अमित शाह के हाव-भाव से लगता है कि वो सुशासन बाबू के लिए एनडीए के दरवाजे खोल भी सकते हैं। उधर, पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार जहां एनडीए गठबंधन के प्रति नरम नजर आ रहे हैं, तो वहीं लालू परिवार से उनकी नाराजगी की खबरें भी प्रकाश में आ रही हैं। हालांकि, बीते दिनों तेजस्वी यादव ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था।
वहीं, एनडीए से बढ़ती नजदीकियों के बीच नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के केंद्र के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर दी, जिसके बाद से चर्चा है कि नीतीश अब एनडीए के प्रति कुछ ज्यादा ही उदार नजर होते जा रहे हैं। कर्पूरी ठाकुर आवास पहुंचे नीतीश कुमार ने यह कहने से कोई गुरेज नहीं किया कि साल 2007 से वो कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग सभी सरकार से कर रहे थे, लेकिन आज तक किसी भी सरकार ने इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया, मगर आज जिस तरह से मोदी सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है, उसके प्रति हम अपना आभार प्रकट करते हैं। बता दें कि नीतीश ने इस दौरान परिवारवाद की राजनीति पर भी हमला बोला, लेकिन लालू परिवार या राहुल गांधी पर कोई टिप्पणी नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]