Bhind Collision between dumper and pickup van, 5 dead, 12 injured

भिंड: डंपर और पिकअप वैन में भिड़ंत, 5 की मौत, 12 घायल

भिंड: डंपर और पिकअप वैन में भिड़ंत, 5 की मौत, 12 घायल

भिंड । जिले के जवाहरपुरा गांव के पास नेशनल हाइवे 719 पर दर्दनाक हादसा हो गया है। डंपर और पिकअप वैन की भिड़ंत में 5 की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल है। इन्हे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मंगलवार सुबह करीब पांच बजे हुई, जब कुछ लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। इनमें से कुछ लोग वैन में बैठे थे और कुछ सड़क पर खड़े थे, तभी अचानक तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने उन्हें और उनके वाहन को टक्कर मार दी।
भिंड जिले के एसपी असित यादव ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। एसपी ने बताया कि वह अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचे। घटना को अंजाम देने के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया है।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे को अंजाम देने वाले डंपर को कब्जे में लेकर दुर्घटनाग्रस्त वैन को सड़क से हटवाया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

365 दिन में 100 ब्रह्मोस मिसाइल, भारत ने तोड़ा रिकॉर्ड

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱365 दिन में 100 ब्रह्मोस मिसाइल, भारत ने तोड़ा रिकॉर्ड लखनऊ । भारत की रक्षा क्षमता को नई मजबूती देने वाली ब्रह्मोस एयरोस्पेस की ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थापित नए ब्रह्मोस प्लांट से अब मिसाइलों की डिलीवरी शुरू हो […]

CSK vs KKR: कोलकाता की लगातार चौथी हार, अब चेन्नई ने 32 रनों से दी मात

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱CSK vs KKR: कोलकाता की लगातार चौथी हार, अब चेन्नई ने 32 रनों से दी मात UNN: कोलकाता IPL सीजन में चौथा मैच हारी:चेन्नई ने 32 रन से हराया; नूर अहमद ने 3 विकेट झटके, सैमसन ने 48 रन बनाए CSK vs KKR IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 22वें […]