Bhojpuri Bebak Andaaz on JioHotstar starting August 2

नो स्क्रिप्ट। नो फ़िल्टर। सिर्फ़ बवाल। ‘भोजपुरी बवाल’ की पहली झलक में भोजपुरी के सबसे बड़े सितारों ने दिखाया अपना बेबाक अंदाज़; 2 अगस्त से सिर्फ़ JioHotstar पर

नो स्क्रिप्ट। नो फ़िल्टर। सिर्फ़ बवाल। ‘भोजपुरी बवाल’ की पहली झलक में भोजपुरी के सबसे बड़े सितारों ने दिखाया अपना बेबाक अंदाज़; 2 अगस्त से सिर्फ़ JioHotstar पर

पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव पहली बार भारत की पहली प्रीमियम सेलिब्रिटी-फॉलो रियलिटी सीरीज़ में नज़र आएंगे एकदम बेबाक अंदाज़ में

मुंबई : जब भोजपुरी मनोरंजन जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार एक ही टेबल पर साथ बैठते हैं, तो नतीजा सिर्फ़ एक मुलाक़ात नहीं, बल्कि ‘बवाल’ होता है। 2 अगस्त को होनेवाले प्रीमियर से पहले, JioHotstar और Colors ने ‘भोजपुरी बवाल’ की पहली झलक जारी की है, जो दर्शकों को आनेवाली बेबाक बातचीत, मस्ती, टकराव और जबरदस्त मनोरंजन की एक रोमांचक झलक दिखाती है।
वीडियो की शुरुआत डिनर टेबल पर बैठे कलाकारों से होती है, जहाँ वे इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि शो को दर्शकों के सामने कैसे पेश किया जाए। लेकिन कुछ ही पलों में बातचीत अप्रत्याशित मोड़ ले लेती है। हल्की-फुल्की नोकझोंक बहस में बदल जाती है, मज़ाक आरोपों का रूप ले लेता है और सभी सितारे एक-दूसरे से जुड़ी अफवाहों, विवादों और लोगों की धारणाओं पर खुलकर बात करने लगते हैं। यह साफ़ हो जाता है कि जब भोजपुरी के सबसे बड़े सितारे एक साथ आते हैं, तो बवाल होना तय है।

सेलिब्रिटी, रियलिटी और मनोरंजन की सीमाओं को धुंधला करती यह पहली झलक दर्शकों को उस अनस्क्रिप्टेड केमिस्ट्री, दमदार व्यक्तित्व और बेबाक ईमानदारी का एहसास कराती है, जो ‘भोजपुरी बवाल’ की सबसे बड़ी पहचान है। और जब दर्शकों को लगता है कि अब इससे ज़्यादा बवाल नहीं हो सकता, तभी निरहुआ एक ऐसे बयान के साथ वीडियो का अंत करते हैं, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है— “ये भोजपुरी बवाल… बिग बॉस के ऊपर जाएगा।”
यह सिर्फ़ एक दावा है या फिर भोजपुरी अंदाज़ का आत्मविश्वास—इसका जवाब दर्शकों को 2 अगस्त से मिलेगा।
पारंपरिक रियलिटी शोज़ की तरह टास्क और एलिमिनेशन पर आधारित होने के बजाय, ‘भोजपुरी बवाल’ भोजपुरी मनोरंजन जगत के सबसे बड़े सितारों की वास्तविक ज़िंदगी को करीब से दिखाता है। शो में दर्शक उनके स्टारडम, महत्वाकांक्षाओं, परिवार, दोस्ती, रिश्तों, प्रतिद्वंद्विता और सुपरस्टार होने के दबाव को बेहद करीब से देख पाएंगे। यह सीरीज़ उस सेलिब्रिटी दुनिया की एक अनदेखी झलक पेश करती है, जिसने वर्षों से करोड़ों लोगों को आकर्षित किया है, लेकिन जिसे पहले कभी इतने करीब से देखने का मौका नहीं मिला। इस मौके पर पवन सिंह ने कहा, “सालों से लोगों ने हमारे बारे में अनगिनत बातें सुनी हैं। कुछ सच थीं, कुछ बढ़ा-चढ़ाकर कही गईं और कई पूरी तरह मनगढ़ंत थीं। यह शो दर्शकों को हेडलाइंस से परे हमारी असली पहचान जानने का मौका देगा। इस पहली झलक में आपने जो देखा है, वह तो सिर्फ़ शुरुआत है।”
दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने कहा, “भोजपुरी बवाल की सबसे खास बात यही है कि यहाँ कोई भी खुद को परफेक्ट दिखाने की कोशिश नहीं कर रहा। हम साथ हँसते हैं, बहस करते हैं, एक-दूसरे की टांग खींचते हैं और खुलकर अपनी बात रखते हैं। यही इस सफर को असली बनाता है। और हाँ… जो मैंने आखिर में कहा है, उसका जवाब 2 अगस्त से ऑडियंस खुद दे देगी।” आम्रपाली दुबे ने कहा, “लोग अक्सर सोचते हैं कि वे हमें जानते हैं क्योंकि उन्होंने वर्षों से हमारा काम देखा है। लेकिन कैमरे के पीछे भी बहुत कुछ होता है। ‘भोजपुरी बवाल’ दर्शकों के साथ हमारी उसी दुनिया को साझा करने का एक मौका है।”
काजल राघवानी ने कहा, “यह शो ड्रामा पैदा करने के बारे में नहीं है, बल्कि उन रिश्तों, बातचीत और व्यक्तित्वों को दिखाने के बारे में है, जो आमतौर पर कैमरा बंद होने के बाद सामने आते हैं। यही बात इसे बाकी शोज़ से अलग बनाती है।”
तेज प्रताप यादव ने कहा, “हमारे दिलों से जुड़ी कहानियाँ हमेशा से एक बड़े मंच की हकदार रही हैं। यह शो उसी भावना को पूरी ईमानदारी से पेश करता है और ऐसी हस्तियों को एक साथ लाता है, जिन्हें दर्शकों ने पहले कभी इस तरह साथ नहीं देखा।”‘भोजपुरी बवाल’ का प्रीमियर 2 अगस्त से विशेष रूप से JioHotstar और Colors पर होगा।

×
Date : 14 July 2026 Posted By : EDITOR
नो स्क्रिप्ट। नो फ़िल्टर। सिर्फ़ बवाल। ‘भोजपुरी बवाल’ की पहली झलक में भोजपुरी के सबसे बड़े सितारों ने दिखाया अपना बेबाक अंदाज़; 2 अगस्त से सिर्फ़ JioHotstar पर
News Image

नो स्क्रिप्ट। नो फ़िल्टर। सिर्फ़ बवाल। 'भोजपुरी बवाल' की पहली झलक में भोजपुरी के सबसे बड़े सितारों ने दिखाया अपना बेबाक अंदाज़; 2 अगस्त से सिर्फ़ JioHotstar पर

पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव पहली बार भारत की पहली प्रीमियम सेलिब्रिटी-फॉलो रियलिटी सीरीज़ में नज़र आएंगे एकदम बेबाक अंदाज़ में

मुंबई : जब भोजपुरी मनोरंजन जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार एक ही टेबल पर साथ बैठते हैं, तो नतीजा सिर्फ़ एक मुलाक़ात नहीं, बल्कि 'बवाल' होता है। 2 अगस्त को होनेवाले प्रीमियर से पहले, JioHotstar और Colors ने 'भोजपुरी बवाल' की पहली झलक जारी की है, जो दर्शकों को आनेवाली बेबाक बातचीत, मस्ती, टकराव और जबरदस्त मनोरंजन की एक रोमांचक झलक दिखाती है।
वीडियो की शुरुआत डिनर टेबल पर बैठे कलाकारों से होती है, जहाँ वे इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि शो को दर्शकों के सामने कैसे पेश किया जाए। लेकिन कुछ ही पलों में बातचीत अप्रत्याशित मोड़ ले लेती है। हल्की-फुल्की नोकझोंक बहस में बदल जाती है, मज़ाक आरोपों का रूप ले लेता है और सभी सितारे एक-दूसरे से जुड़ी अफवाहों, विवादों और लोगों की धारणाओं पर खुलकर बात करने लगते हैं। यह साफ़ हो जाता है कि जब भोजपुरी के सबसे बड़े सितारे एक साथ आते हैं, तो बवाल होना तय है।

सेलिब्रिटी, रियलिटी और मनोरंजन की सीमाओं को धुंधला करती यह पहली झलक दर्शकों को उस अनस्क्रिप्टेड केमिस्ट्री, दमदार व्यक्तित्व और बेबाक ईमानदारी का एहसास कराती है, जो 'भोजपुरी बवाल' की सबसे बड़ी पहचान है। और जब दर्शकों को लगता है कि अब इससे ज़्यादा बवाल नहीं हो सकता, तभी निरहुआ एक ऐसे बयान के साथ वीडियो का अंत करते हैं, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है— "ये भोजपुरी बवाल... बिग बॉस के ऊपर जाएगा।"
यह सिर्फ़ एक दावा है या फिर भोजपुरी अंदाज़ का आत्मविश्वास—इसका जवाब दर्शकों को 2 अगस्त से मिलेगा।
पारंपरिक रियलिटी शोज़ की तरह टास्क और एलिमिनेशन पर आधारित होने के बजाय, 'भोजपुरी बवाल' भोजपुरी मनोरंजन जगत के सबसे बड़े सितारों की वास्तविक ज़िंदगी को करीब से दिखाता है। शो में दर्शक उनके स्टारडम, महत्वाकांक्षाओं, परिवार, दोस्ती, रिश्तों, प्रतिद्वंद्विता और सुपरस्टार होने के दबाव को बेहद करीब से देख पाएंगे। यह सीरीज़ उस सेलिब्रिटी दुनिया की एक अनदेखी झलक पेश करती है, जिसने वर्षों से करोड़ों लोगों को आकर्षित किया है, लेकिन जिसे पहले कभी इतने करीब से देखने का मौका नहीं मिला। इस मौके पर पवन सिंह ने कहा, "सालों से लोगों ने हमारे बारे में अनगिनत बातें सुनी हैं। कुछ सच थीं, कुछ बढ़ा-चढ़ाकर कही गईं और कई पूरी तरह मनगढ़ंत थीं। यह शो दर्शकों को हेडलाइंस से परे हमारी असली पहचान जानने का मौका देगा। इस पहली झलक में आपने जो देखा है, वह तो सिर्फ़ शुरुआत है।"
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने कहा, "भोजपुरी बवाल की सबसे खास बात यही है कि यहाँ कोई भी खुद को परफेक्ट दिखाने की कोशिश नहीं कर रहा। हम साथ हँसते हैं, बहस करते हैं, एक-दूसरे की टांग खींचते हैं और खुलकर अपनी बात रखते हैं। यही इस सफर को असली बनाता है। और हाँ... जो मैंने आखिर में कहा है, उसका जवाब 2 अगस्त से ऑडियंस खुद दे देगी।" आम्रपाली दुबे ने कहा, "लोग अक्सर सोचते हैं कि वे हमें जानते हैं क्योंकि उन्होंने वर्षों से हमारा काम देखा है। लेकिन कैमरे के पीछे भी बहुत कुछ होता है। 'भोजपुरी बवाल' दर्शकों के साथ हमारी उसी दुनिया को साझा करने का एक मौका है।"
काजल राघवानी ने कहा, "यह शो ड्रामा पैदा करने के बारे में नहीं है, बल्कि उन रिश्तों, बातचीत और व्यक्तित्वों को दिखाने के बारे में है, जो आमतौर पर कैमरा बंद होने के बाद सामने आते हैं। यही बात इसे बाकी शोज़ से अलग बनाती है।"
तेज प्रताप यादव ने कहा, "हमारे दिलों से जुड़ी कहानियाँ हमेशा से एक बड़े मंच की हकदार रही हैं। यह शो उसी भावना को पूरी ईमानदारी से पेश करता है और ऐसी हस्तियों को एक साथ लाता है, जिन्हें दर्शकों ने पहले कभी इस तरह साथ नहीं देखा।"'भोजपुरी बवाल' का प्रीमियर 2 अगस्त से विशेष रूप से JioHotstar और Colors पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘Drishyam 3: The Conclusion’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

📰 Generate e-Paper Clip ‘Drishyam 3: The Conclusion’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका Mumbai: अजय देवगन, तब्बू, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज स्टारर ‘Drishyam 3: The Conclusion’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखा है। फिल्म ने तीसरे दिन ₹61 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹176.5 करोड़ […]

‘Reporting Live’ trailer takes viewers inside a dangerous world of crime, sand mining and buried truths, premiering 9th October

📰 Generate e-Paper Clip ‘Reporting Live’ trailer takes viewers inside a dangerous world of crime, sand mining and buried truths, premiering 9th October Inspired by true events, Reporting Live is an investigative thriller starring Parineeti Chopra and Deven Bhojani as a reporter and cameraman whose investigation into illegal sand mining pulls them into a dangerous […]