चेन्नई सुपरकिंग्स की धमाकेदार जीत, सातवीं हार के साथ दिल्ली बाहर होने के कगार पर - Update Now News

चेन्नई सुपरकिंग्स की धमाकेदार जीत, सातवीं हार के साथ दिल्ली बाहर होने के कगार पर

चेन्नई। चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हराकर उसकी आईपीएल के 16वें से विदाई लगभग तय कर दी है। इस जीत के साथ चेन्नई की टीम प्लेऑफ के करीब पहुंच गई है। यह कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा के बीच सातवें विकेट केलिए 18 गेंद में निभाई गई 48 रन की साझेदारी रही, जिसके चलते चेन्नई ने आठ विकेट पर 167 रन बनाए। दिल्ली जवाब में आठ विकेट पर 140 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। जडेजा ने 19 रन देकर एक विकेट भी लिया। दिल्ली की यह सातवीं हार है। उसके तीन मैच बचे और वह अधिकतम 14 अंक तक पहुंच सकती है। ऐसे में उसका प्लेऑफ में पहुंचना संभव नहीं लग रहा है।

पहले ही ओवर में आउट हुए वॉर्नर
168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान डेविड वॉर्नर चाहर की दूसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। फिलिप साल्ट (17) और मिचेल मार्श (पांच) भी 25 रन के योग तक आउट हो गए। मनीष पांडे (27) और रिले रूसो (35) ने चौथे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की, लेकिन इन दोनों के आउट होते ही टीम कुछ खास नहीं कर सकी। मथीशा पथिराना ने तीन और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए।

×
Date : 11 May 2023 Posted By : EDITOR
चेन्नई सुपरकिंग्स की धमाकेदार जीत, सातवीं हार के साथ दिल्ली बाहर होने के कगार पर
News Image

चेन्नई। चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हराकर उसकी आईपीएल के 16वें से विदाई लगभग तय कर दी है। इस जीत के साथ चेन्नई की टीम प्लेऑफ के करीब पहुंच गई है। यह कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा के बीच सातवें विकेट केलिए 18 गेंद में निभाई गई 48 रन की साझेदारी रही, जिसके चलते चेन्नई ने आठ विकेट पर 167 रन बनाए। दिल्ली जवाब में आठ विकेट पर 140 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। जडेजा ने 19 रन देकर एक विकेट भी लिया। दिल्ली की यह सातवीं हार है। उसके तीन मैच बचे और वह अधिकतम 14 अंक तक पहुंच सकती है। ऐसे में उसका प्लेऑफ में पहुंचना संभव नहीं लग रहा है।

पहले ही ओवर में आउट हुए वॉर्नर
168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान डेविड वॉर्नर चाहर की दूसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। फिलिप साल्ट (17) और मिचेल मार्श (पांच) भी 25 रन के योग तक आउट हो गए। मनीष पांडे (27) और रिले रूसो (35) ने चौथे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की, लेकिन इन दोनों के आउट होते ही टीम कुछ खास नहीं कर सकी। मथीशा पथिराना ने तीन और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

Chennai preparing for a Big Bash League scorcher

📰 Generate e-Paper Clip Chennai preparing for a Big Bash League scorcher UNN: Western Australian showcase events are being held in Mumbai and Delhi, putting WA’s investment, tourism, and creative industries on display This includes promoting the Big Bash League opener set to be played in Chennai with the Perth Scorchers facing off against the […]