Bihar assembly elections will be held in two phases

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे संपन्न

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे संपन्न

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बताया- 6 और 11 नवंबर को मतदान और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे

नई दिल्ली । चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किए जाने के साथ ही इंतजार की घड़ियां खत्म हो गईं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार शाम तारीखों का ऐलान करते हुए बताया, कि बिहार में दो फेज में मतदान पूर्ण होगा। पहले फेज में 6 नवंबर को और दूसरे फेज में 11 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा। जबकि, चुनाव परिणाम 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर आयोग ने तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही फेक न्यूज जैसे मामलों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।

फेज-1 शेड्यूल
कुल सीटें: 121
नोटिफिकेशन : 10 अक्टूबर 2025
नामांकन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025
नामांकन जांच की अंतिम तिथि: 18 अक्टूबर 2025
नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025
मतदान: 6 नवंबर 2025

फेज-2 शेड्यूल
कुल सीटें: 122
नोटिफिकेशन : 13 अक्टूबर 2025
नामांकन की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025
नामांकन जांच की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2025
नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर 2025
मतदान तिथि: 11 नवंबर 2025
चुनाव परिणाम: 14 नवंबर 2025

बिहार में कुल वोटर 7.43 करोड़
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बताया, कि बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़ है। इनमें करीब 3.92 करोड़ पुरुष और लगभग 3.50 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 1,725 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या करीब 7.2 लाख है। वरिष्ठ नागरिकों की सूची में 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले और 100 साल से अधिक उम्र की मतदाताओं की संख्या 14 हजार है। इस चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले वोटर्स की संख्या लगभग 14 लाख है।
यहां बताते चलें कि मौजूदा बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त होने जा रहा है। इसे देखते हुए चुनाव आयोग पहले ही घोषणा कर चुका था कि 22 नवंबर से पहले ही चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी और अब तारीखों की घोषणा से तय हो गया है कि बिहार को समय पर नई सरकार मिलने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नटराज थीम पर केन्द्रित अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया संबोधित सात दिवसीय 52वाँ खजुराहो नृत्य समारोह का हुआ शुभारंभ भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खजुराहो नृत्य […]

19 साल बाद भारत लौटेंगी शकीरा, मुंबई-दिल्ली में होगा लाइव कॉन्सर्ट, फैंस उत्साहित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱19 साल बाद भारत लौटेंगी शकीरा, मुंबई-दिल्ली में होगा लाइव कॉन्सर्ट, फैंस उत्साहित मुंबई । करीब दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा एक बार फिर भारत में लाइव परफॉर्म करने जा रही हैं। 19 साल बाद उनकी वापसी को लेकर देशभर के म्यूजिक लवर्स में […]