भागने में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त, अमृतपाल अभी भी फरार - Update Now News

भागने में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त, अमृतपाल अभी भी फरार

चंडीगढ़। खालिस्तानी कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह जिस मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागा था, उसे पंजाब पुलिस ने बरामद कर लिया है। अधिकारियों ने कहा कि स्वयंभू उपदेशक अमृतपाल की 5वें दिन भी तलाश जारी है। बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल जालंधर शहर से करीब 45 किलोमीटर दूर दारापुर इलाके में एक नहर के पास लावारिस हालत में मिली। अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह और सहयोगी हरप्रीत सिंह के सरेंडर करने से पहले वह महतपुर के पास उधोवाल गांव के सरपंच के घर में जबरदस्ती घुस गए थे और उन्हें डरा धमका कर वहीं रुक गए थे। सरपंच मनप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका भाई कमलप्रीत सिंह उनके घर पर था, जब मर्सिडीज कार में दो व्यक्ति आए और उसके भाई को गेट खोलने की धमकी दी। उन्होंने कहा, उन्होंने मेरे भाई को अपने रहने के लिए एक कमरा खोलने के लिए मजबूर किया। उन्होंने हमारे परिवार को भी घर के भीतर रहने के लिए मजबूर किया और पुलिस को सूचित न करने की धमकी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

365 दिन में 100 ब्रह्मोस मिसाइल, भारत ने तोड़ा रिकॉर्ड

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱365 दिन में 100 ब्रह्मोस मिसाइल, भारत ने तोड़ा रिकॉर्ड लखनऊ । भारत की रक्षा क्षमता को नई मजबूती देने वाली ब्रह्मोस एयरोस्पेस की ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थापित नए ब्रह्मोस प्लांट से अब मिसाइलों की डिलीवरी शुरू हो […]

CSK vs KKR: कोलकाता की लगातार चौथी हार, अब चेन्नई ने 32 रनों से दी मात

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱CSK vs KKR: कोलकाता की लगातार चौथी हार, अब चेन्नई ने 32 रनों से दी मात UNN: कोलकाता IPL सीजन में चौथा मैच हारी:चेन्नई ने 32 रन से हराया; नूर अहमद ने 3 विकेट झटके, सैमसन ने 48 रन बनाए CSK vs KKR IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 22वें […]