BJP is not only leading in hat-trick but also in numbers

हैट्रिक ही नहीं आंकड़ों में भी भाजपा अव्वल, तीन दशकों में अकेले 240 सीट नहीं जीत सकी कोई पार्टी

 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम ने सबको चौंका दिया। एक तरफ इंडिया गठबंधन ने इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ भाजपा नीत एनडीए गठबंधन ने पूर्ण बहुमत का 272 वाला जादुई आंकड़ा भी पार कर लिया। एनडीए के खाते में 292 सीटें आई हैं। जबकि, इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने 234 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, अन्य के खाते में 17 सीटें आई। भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा ने 240 सीटों पर जीत हासिल की है। हालांकि, 2019 के मुकाबले 63 सीट कम है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया है।
तीसरे कार्यकाल में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनने जा रही है। इसके साथ नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।
कांग्रेस ने सबसे ज्यादा समय तक देश में शासन किया। लेकिन, चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी पिछले तीन दशकों में भाजपा के 240 के आंकड़े को भी नहीं छू पाई है।
चुनाव आयोग के अनुसार, साल 1989 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 197 सीटें प्राप्त हुई थी। उस वक्त कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। साल 1991 के हुए 10वीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 232 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

खरगे और राहुल गांधी की मौजदूगी में सोमवार को सतीशन की ताजपोशी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱खरगे और राहुल गांधी की मौजदूगी में सोमवार को सतीशन की ताजपोशी इस समारोह में कांग्रेस अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेगी तिरुवनंतपुरम । केरल में वीडी सतीशन सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। इसके साथ ही, कांग्रेस राज्य में एक दशक बाद सत्ता में वापसी करेगी, पिछली […]

नीट-यूजी 2026 में बड़ा बदलाव, अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड होगी परीक्षा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नीट-यूजी 2026 में बड़ा बदलाव, अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड होगी परीक्षा -पेपर लीक मामले के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला -री-एग्जाम 21 जून को नई दिल्ली । नीट-यूजी 2026 एग्जाम में पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षा प्रणाली में […]