Google will invest $350 million in Flipkart

Flipkart में Google करेगी 35 करोड़ डॉलर का निवेश, AI और Gen AI को लेकर IT कंपनी का बड़ा प्लान

 

Flipkart में Google करेगी 35 करोड़ डॉलर का निवेश, AI और Gen AI को लेकर IT कंपनी का बड़ा प्लान

Mumbai: प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में अल्पांश हिस्सेदारी हासिल करने के लिए करीब 35 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। गूगल का यह निवेश फ्लिपकार्ट द्वारा 2023 में शुरू की गई 1 अरब डॉलर जुटाने की पहल का हिस्सा है। फ्लिपकार्ट ने न तो गूगल द्वारा किए जा रहे निवेश की वास्तविक रकम का खुलासा किया है और न ही उसने कंपनी के मूल्यांकन के बारे में बताया है। उसने एक बयान में कहा, ‘वॉलमार्ट के नेतृत्व में ताजा निवेश दौर के तहत फ्लिपकार्ट ने आज गूगल को अल्पांश निवेशक के तौर पर शामिल करने की घोषणा की जो दोनों पक्षों द्वारा नियामकीय एवं अन्य मंजूरियों पर निर्भर करेगा।’ सूत्रों के मुताबिक, इस निवेश से बेंगलूरु की कंपनी का मूल्यांकन 33 अरब डॉलर के उसके पिछले मूल्यांकन से 5-10 फीसदी अ​धिक होने की संभावना है। नया मूल्यांकन 36 अरब डॉलर को पार कर सकता है। दिसंबर 2022 में फिनटेक फर्म फोनपे के समूह से अलग होने के बाद फ्लिपकार्ट का मूल्यांकन 33 अरब डॉलर रह गया था। इस मामले से अवगत एक व्य​क्ति ने कहा, ‘गूगल ने यह सौदा इसलिए किया क्योंकि फ्लिपकार्ट ई-कॉमर्स क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है। कंपनी अपने बुनियादी ढांचे और विक्रेता सहायता तंत्र के साथ-साथ आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) और जेनरेटिव एआई जैसी नई प्रौद्योगिकी के विस्तार पर निवेश करने की योजना बना रही है।’
गूगल इस सौदे के तहत फ्लिपकार्ट को अपनी क्लाउड पेशकश उपलब्ध कराएगी। इससे कंपनी को अपना कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी। कंपनी के बयान में कहा गया है कि इससे देश भर में ग्राहकों को सेवाएं देने के लिए डिजिटल बुनियादी ढांचे के को आधुनिक बनाने में भी मदद मिलेगी। यह रकम फ्लिपकार्ट को एमेजॉन, मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस जियोमार्ट और टाटा डिजिटल से मुकाबला करने के लिए पर्याप्त ताकत देगी। कंपनी की रणनीति जानने वाले लोगों के अनुसार, इससे कंपनी को देश भर में विशेषकर छोटे एवं मझोले शहरों एवं ग्रामीण भारत में अगले 20 करोड़ ग्राहकों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds Phra Wachirayan Wi has been arrested on suspicion of embezzling £2million for his monastery, alongside a suspected female accomplice he was caught having sex with Ayutthaya के बौद्ध मठ के अब्बट पर बड़ा एक्शन, […]

BRICS Summit: PM मोदी और गुटेरस की अहम मुलाकात, वैश्विक संघर्षों पर हुआ मंथन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BRICS Summit: PM मोदी और गुटेरस की अहम मुलाकात, वैश्विक संघर्षों पर हुआ मंथन नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरस और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच शुक्रवार को द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया और यूक्रेन […]