BJP organization strict on those who protest

Madhya Pradesh – Mhow : विरोध करने वालो पर भाजपा संगठन सख़्त

 

 Mhow : विरोध करने वालो पर भाजपा संगठन सख़्त

– भाजपा संगठन के पास गोपनीय रूप से नाम पहुंचे

महू। भारतीय जनता पार्टी की कार्यप्रणाली अपने आप मे बेहद अलग है और पार्टी मे विरोध करने वालों पर सख्त कार्यवाही के लिए भी पार्टी मानी जाती है। प्रदेश भर मे विधानसभा चुनावों मे टिकट के दावेदार और विरोधी दोनों सक्रिय हो चुके है और अपने तरह से बातों को संगठन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है। परंतु भाजपा संगठन यह तय कर चुका है कि ऐसे व्यक्ति जो पार्टी मे रहते हुए विरोध करता है और जिनकी स्वयं की क्षमता चुनाव लड़ने की नहीं है ऐसे सभी लोगों को लेकर पार्टी सख़्त कार्रवाई कर सकती है। महू विधानसभा को लेकर राधेश्याम यादव, ओम परसावदिया, कंचन सिह ठाकुर,रामकरण भाबर, अशोक सोमानी,मनोज ठाकुर और अलग अलग स्थानों पर कविता पाटीदार ने मंत्री ऊषा ठाकुर का विरोध करना आरंभ कर दिया है कि यह बाहरी है। जबकि हकीकत यह है कि इन सभी लोगो की व्यक्तिगत जमीनी पकड़ चुनाव लड़ने और जीतने हेतु बिल्कुल भी नहीं है और ये सभी कार्यकर्ताओं को बरगलाने का अभी से प्रयत्न कर रहे है।
भाजपा संगठन तक यह बात पहुच चुकी है और संगठन इसे लेकर निश्चित रुप से कार्रवाई करेगा। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनावों को लेकर कितनी सजग हो गई है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि संगठन प्रत्येक सीट पर इस प्रकार के विरोध करने वालों को स्वयं ही आगे आने दे रहा है ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पार्टी यह जानती है कि चुनाव के समय इस प्रकार का विरोध करने वाले प्रमुखता से सामने आते है ताकि पार्टी मे उनका स्थान कहां पर यह पता चले। महू सीट को लेकर भाजपा मे यह बात सभी को पता है कि मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने अपने बलबूते पर यह सीट हासिल की है। पार्टी को यह भी पता है कि अगर बाहरी के नाम पर विरोध आरंभ हुआ तब भविष्य मे यह सीट पार्टी को गंवानी पड़ सकती है यही कारण है कि पार्टी ने विरोध करने वालों पर सख्ती बरतना आरंभ कर दिया है।

×
Date : 28 August 2023 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh – Mhow : विरोध करने वालो पर भाजपा संगठन सख़्त
News Image

 

 Mhow : विरोध करने वालो पर भाजपा संगठन सख़्त

- भाजपा संगठन के पास गोपनीय रूप से नाम पहुंचे

महू। भारतीय जनता पार्टी की कार्यप्रणाली अपने आप मे बेहद अलग है और पार्टी मे विरोध करने वालों पर सख्त कार्यवाही के लिए भी पार्टी मानी जाती है। प्रदेश भर मे विधानसभा चुनावों मे टिकट के दावेदार और विरोधी दोनों सक्रिय हो चुके है और अपने तरह से बातों को संगठन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है। परंतु भाजपा संगठन यह तय कर चुका है कि ऐसे व्यक्ति जो पार्टी मे रहते हुए विरोध करता है और जिनकी स्वयं की क्षमता चुनाव लड़ने की नहीं है ऐसे सभी लोगों को लेकर पार्टी सख़्त कार्रवाई कर सकती है। महू विधानसभा को लेकर राधेश्याम यादव, ओम परसावदिया, कंचन सिह ठाकुर,रामकरण भाबर, अशोक सोमानी,मनोज ठाकुर और अलग अलग स्थानों पर कविता पाटीदार ने मंत्री ऊषा ठाकुर का विरोध करना आरंभ कर दिया है कि यह बाहरी है। जबकि हकीकत यह है कि इन सभी लोगो की व्यक्तिगत जमीनी पकड़ चुनाव लड़ने और जीतने हेतु बिल्कुल भी नहीं है और ये सभी कार्यकर्ताओं को बरगलाने का अभी से प्रयत्न कर रहे है।
भाजपा संगठन तक यह बात पहुच चुकी है और संगठन इसे लेकर निश्चित रुप से कार्रवाई करेगा। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनावों को लेकर कितनी सजग हो गई है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि संगठन प्रत्येक सीट पर इस प्रकार के विरोध करने वालों को स्वयं ही आगे आने दे रहा है ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पार्टी यह जानती है कि चुनाव के समय इस प्रकार का विरोध करने वाले प्रमुखता से सामने आते है ताकि पार्टी मे उनका स्थान कहां पर यह पता चले। महू सीट को लेकर भाजपा मे यह बात सभी को पता है कि मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने अपने बलबूते पर यह सीट हासिल की है। पार्टी को यह भी पता है कि अगर बाहरी के नाम पर विरोध आरंभ हुआ तब भविष्य मे यह सीट पार्टी को गंवानी पड़ सकती है यही कारण है कि पार्टी ने विरोध करने वालों पर सख्ती बरतना आरंभ कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Castrol India and Eicher Group Foundation celebrate truck drivers in Indore

📰 Generate e-Paper Clip Castrol India and Eicher Group Foundation celebrate truck drivers in Indore Indore: Vivekananda Foundation Trust (VFT), in association with Castrol Indiahosted a special driver welfare and stakeholder engagement programme at Eicher Khel Adda in Indore under the Castrol Sarathi Mitra initiative in Indore on 18th November 2026. The event brought together […]

प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश के नवाचारों से भारत सरकार को अवगत करवाएंगे भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में ग्रामीण विकास, कृषि, राजस्व, खाद्य और नागरिक आपूर्ति के अलावा अन्य विभागों के केंद्र के समक्ष विचाराधीन विषयों […]