BJP retaliates on Bhupesh Baghel's allegation

भूपेश बघेल के आरोप पर भाजपा का पलटवार – भ्रष्टाचार किया है इसलिए छापे तो पड़ेंगे ही…

 

नई दिल्ली। जांच एजेंसी ईडी की कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा है कि भ्रष्टाचार किया है इसलिए छापे तो पड़ेंगे ही, जांच एजेंसी कार्रवाई तो करेगी ही। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने इन आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार की छवि धूमिल करने के लिए हमारी आवश्यकता नहीं है। छत्तीसगढ़ की सरकार ने जिस प्रकार के बड़े-बड़े घोटाले की दुकान और घोटाले की मंडली खोली हुई है और यहां तक कि भ्रष्टाचार की दुकान के हेड ऑफिस के साथ-साथ फ्रेंचाइजी भी खोली हुई है तो कार्रवाई तो होगी ही। उन्होंने कहा कि जब इस प्रकार का भ्रष्टाचार होगा, घोटाले की दुकान खुलेगी, चाहे वो सट्टा के घोटाले की दुकान हो या शराब के घोटाले की दुकान हो या कोयला के घोटाले की दुकान हो तो स्वाभाविक रूप से छींटे उनके ऊपर पड़ेगी ही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

चुनाव आयोग पर हमलावार ममता का आरोप………..अघोषित आपातकाल और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चुनाव आयोग पर हमलावार ममता का आरोप………..अघोषित आपातकाल और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को चुनाव आयोग की कार्रवाई पर तीखा हमला बोला है। सीएम ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बंगाल को निशाना बनाकर अभूतपूर्व और चिंताजनक कदम उठा […]

एसबीआई फ्रॉड मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई के सामने पेश होंगे अनिल अंबानी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एसबीआई फ्रॉड मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई के सामने पेश होंगे अनिल अंबानी नई दिल्ली। एसबीआई फ्रॉड मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी से सीबीआई पूछताछ करेगी। सीबीआई की पूछताछ रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड (आरकॉम) से जुड़ी हुई है, जिसे लेकर एसबीआई ने एफआईआर दर्ज कराई थी। अनिल अंबानी के प्रवक्ता […]