BJP wants to retain power by rigging elections

भाजपा चुनाव में हेरा-फेरी कर सत्ता पर कब्जा बनाए रखना चाहती है : अखिलेश यादव

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा चुनाव में हेरा-फेरी कर सत्ता पर कब्जा बनाए रखना चाहती है। इन्होंने संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाया है। इनका एजेंडा सिर्फ सत्ता का दुरुपयोग करना है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने षडयंत्र कर समाजवादी पार्टी समर्थकों के वोट कटवाएं। सपा मुखिया अखिलेश यादव मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान विरोधी है। तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में 800 किसान शहीद हो गए। भाजपा सरकार में महंगाई-बेरोजगारी चरम पर है। महंगाई, बेरोजगारी, कम करने और गरीबी हटाने के लिए भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। किसानों के गेहूं की लूट हो गई। किसानों को गेहूं का लागत मूल्य भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा की शह पर दो कंपनियों ने रिफाइंड ऑयल के 60 प्रतिशत बाजार पर कब्जा कर लिया है। बाजार पर नियंत्रण करने की सुनियोजित साजिशें चल रही है। गिनी-चुनी कंपनियां किसानों के धान-गेहूं की खरीद कर ले रही हैं। किसान को अपनी फसल में न एमएसपी मिली और नहीं बाढ़-सूखा से प्रभावित फसल पर मुआवजा मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान के पहले चुनाव आयोग ने 14 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले. भोपाल: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान […]

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक को एक माह से ज्यादा समय होने के बाद भी जबरदस्त बारिश का इंतजार जारी है. प्रदेश में अभी तक 13 इंच बारिश हो चुकी […]