BJP will form government with historic majority Shivraj Singh

Madhya Pradesh Elections 2023 : भाजपा ऐतिहासिक बहुमत के साथ बनाएगी सरकार – शिवराज सिंह चौहान

 

भाजपा ऐतिहासिक बहुमत के साथ बनाएगी सरकार – शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सोहागपुर, पिपरिया, घोड़ाडोंगरी, खातेगांव, आष्टा, इछावर, भोजपुर, कुरवाई, भोपाल उत्तर, नरेला और हुजुर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र हर दिन प्रदेश भर में घूमकर अलग-अलग विधानसभाओं में चुनाव प्रचार किया। चौहान ने आदर्श आचार संहिता से लेकर अब तक लगभग 165 से भी ज्यादा विधानसभाओं में जनसभा को संबोधित किया है। इन तूफानी दौरों के अंतिम दिन बुधवार को भी शिवराज, भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में सोहागपुर, पिपरिया, घोड़ाडोंगरी, खातेगांव, आष्टा, इछावर, भोजपुर, कुरवाई, भोपाल उत्तर, नरेला और हुजुर समेत 12 विधानसभाओं में जनता-जनार्दन के बीच पहुंचे और संवाद किया। और अंत में सीएम शिवराज ने भोपाल के कोलार से प्रदेशवासियों के नाम संदेश देते हुए संबोधित किया एवं सभी भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर भाजपा सरकार बनाने का संकल्प दिलाया।
कांग्रेस भ्रम फैलाने वाली पार्टी, झांसे में मत आना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, दोनों बाई-बहन रोज झूठ बोलते हैं। इन्होंने कहा था किसानों का कर्जमाफ कर देंगे लेकिन कर्जमाफी तो दूर उल्टा किसानों को डिफाल्टर बना दिया। इन्होंने कहा था कि, बेरोजगारों को भत्ता देंगे लेकिन एक धेला नहीं दिया। इन्होंने कहा था कि, हम हम समर्थन मूल्य पर बोनस देंगे लेकिन नहीं दिया। एक भी वादा पूरा नहीं किया। प्रियंका गांधी कह रही थी कि, भगवान राम 13 साल के लिए वनवास गए थे। फिर कह रही थीं कि, पेट्रोल-डीजल पर जीएसटी लगता है। अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कहा कि, मोदी जी ने भेल बेच दिया है। इतने बड़े झूठे हैं कि, चुनाव आयोग ने इन्हें नोटिस दिया है। ये झूठ की दुकान है इनके चक्कर में मत आना। अगर कांग्रेस भूल से भी आ गई तो सब खत्म हो जाएगा।
कांग्रेस डिवाइडेड है और भाजपा यूनाइटेड
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस डिवाइडेड है और भाजपा यूनाइटेड है। सीएम शिवराज ने कहा कि, कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाने वाली पार्टी है, आपस में ही कपड़े फाड़ने वाली पार्टी है। एक-दूसरे के खिलाफ ही लड़ाई लड़ते हैं, कांग्रेस में अलग-अलग गुट हैं लेकिन भाजपा यूनाइटेड है। भारतीय जनता पार्टी में अनुशासन और मान-सम्मान सबसे ऊपर हैं, हम जनता की भलाई के लिए और जनकल्याण के लिए कार्य करते हैं कांग्रेस तुष्टीकरण करके केवल वोटों की राजनीति करती है।
पट्टा देकर बनाएंगे जमीन का मालिक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम शिवराज ने कहा कि, कांग्रेस कई झूठी अफवाह फैला रही है, कांग्रेस झूठी पार्टी है। कांग्रेस के लोग कह रहें है कि, आदिवासियों की जमीन छीन ली जाएगी। चौहान ने कहा कि, तु्म्हारी जमीन की तरफ कोई उंगली भी उठाकर नहीं देख सकता है, जिन्हें पट्टा नहीं मिला है उनको भी पट्टा देकर मालिक बनाएंगे, भाजपा की सरकार सबसे पहले गरीबों के लिए है। कांग्रेस ने तो आज तक धेला नहीं दिया। कांग्रेस की सरकार आयी तो सवा साल में ही सभी योजनाएं बंद कर दी। बेटियों की शादी करके पैसे ही नहीं दियें, तीर्थ यात्रा बंद कर दी, संबल योजना बन्द कर दी, बच्चों की साईकिलें बंद कर दी, लैपटॉप देना बंद कर दिये, बहनों को मैं बेटा-बेटी के जन्म के पहले 4 हजार और जन्म के बाद 12 हजार देता था वो भी बंद कर दिये। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस आ गई तो ये सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं पर ताला लगा देंगे।
हर वर्ष 50 हजार सरकारी नौकरी, बुजुर्गों को 1500 पेंशन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार हर वर्ष मध्यप्रदेश में 50 हजार सरकारी नौकरी देने का कार्य करेगी। अभी लाड़ली बहनों को 1250 रूपए प्रतिमाह मिलते हैं। कुछ बुजुर्ग महिलाओं ने कहा कि हमें तो एक हजार ही वृद्धावस्था पेंशन मिलती है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही वृद्धावस्था पेंशन 1500 रूपए प्रतिमाह की जाएगी। प्रत्येक परिवार को एक रोजगार देने का कार्य भी भाजपा की सरकार द्वारा किया जाएगा। महिलाओं को स्थानीय निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। शिक्षकों में 50þ रिजर्वेशन हमनें पहले से दिया है। उसके बाद लाड़ली बहना योजना बनाई, जिसमें अभी लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रूपये जा रहे हैं इस राशि को बढाकर हम क्रमशः 3 हजार रूपए तक ले जायेंगे। पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया, शिक्षकों की भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। अब महिलाओं को ओवरऑल 35 प्रतिशत आरक्षण भाजपा सरकार देगी। हर नौकरी में अब 35 प्रतिशत भर्ती महिलाओं की होगी। मेरी बहन-बेटी के नाम से अगर संपत्ति खरीदी जाती है तो स्टांप शुल्क एक प्रतिशत लगेगा।
भाईदूज पर लाड़ले भैया पर बहनों ने लुटाया प्रेम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कई विधानसभाओं में पहुंचे और जनता-जनार्दन से संवाद किया। सीएम शिवराज हर दिन लगभग 10 से 12 सभाएं कर रहें हैं। इतनी व्यस्तताओं के बाद भी शिवराज अपनी लाड़ली बहनों को कभी नहीं भूलते हैं। आज भाईदूज के पावन पर्व पर सभाओं में जाने से पहले शिवराज ने लाड़ली बहनों के साथ भाईदूज मनाया। इस दौरान श्री चौहान ने सभी बहनों को भाईदूज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, मेरी बहनों की जिन्दगी में सुख-समृद्धि रहे, खुशियां रहे इसके लिए मैं सदैव काम करता रहूँगा। इस अवसर पर बहनों ने अपने लाड़ले भैया शिवराज को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी, मिठाई खिलाई और उनपर फूलों की वर्षा की। सीएम शिवराज ने भी अपनी बहनों के पैर छूंकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भाई-बहन के अटूट प्रेम का ये नज़ारा देखते ही बन रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एमएस धोनी (MS Dhoni) ने ज़ेड ब्लैक समर्पण शुद्धकपूर एवं भीमसेनी कपूर के ‘सब शुभ होगा’ अभियान के जरिए उम्मीद का दिया संदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एमएस धोनी (MS Dhoni) ने ज़ेड ब्लैक समर्पण शुद्धकपूर एवं भीमसेनी कपूर के ‘सब शुभ होगा’ अभियान के जरिए उम्मीद का दिया संदेश इंदौर/मुंबई : जिस देश में क्रिकेट और आस्था दोनों लोगों के जीवन का अहम हिस्सा हैं, वहाँ ज़ेड ब्लैक इन दोनों को एक साथ लेकर आया है। […]

Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का Prime Video India Unveils Huge Slate & Targets Global Viewers With Local Originals Prime Video India today unveiled a massive slate of original TV shows, feature films and licensed content, as leading international […]