BJP's Chanakya Amit Shah reaches Bihar

बिहार पहुंचे बीजेपी के चाणक्य अमित शाह..20 से 25 मिनट तक नीतीश से की चर्चा

बिहार पहुंचे बीजेपी के चाणक्य अमित शाह…20 से 25 मिनट तक नीतीश से की चर्चा

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के एक होटल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 से 25 मिनट तक चर्चा हुई है। कयास हैं कि दोनों नेताओं के बीच बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तमाम राजनीतिक दल अब चुनावी समर में उतरने से पहले की अंतिम तैयारी में जुटे हैं। इस कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री शाह बुधवार रात पटना पहुंचे हैं। पटना पहुंचने के बाद देर रात उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ लंबी बैठक की। इसके बाद गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शाह से मुलाकात की।
सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री शाह ने भाजपा नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा की थी। बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। शाह ने हर स्तर पर चुनाव के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है। अपने बिहार दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री गुरुवार को ही डेहरी ऑनसोन और बेगूसराय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने और चुनाव की रणनीतियों को लेकर चर्चा करने वाले है। दोनों बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों के साथ-साथ संगठन और स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहने वाले है।
बताया जा रहा है कि अलग-अलग होने वाली बैठकों में चुनावी रणनीति पर मंथन होगा, चुनावी तैयारियों की समीक्षा होगी। सूत्रों का मानना है कि इस बैठक में बूथ सशक्तिकरण को लेकर मुख्य फोकस किया जाएगा। इस दौरान शाह कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने और उत्साह बढ़ाने का भी काम करने वाले है।

×
Date : 19 September 2025 Posted By : EDITOR
बिहार पहुंचे बीजेपी के चाणक्य अमित शाह..20 से 25 मिनट तक नीतीश से की चर्चा
News Image

बिहार पहुंचे बीजेपी के चाणक्य अमित शाह...20 से 25 मिनट तक नीतीश से की चर्चा

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के एक होटल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 से 25 मिनट तक चर्चा हुई है। कयास हैं कि दोनों नेताओं के बीच बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तमाम राजनीतिक दल अब चुनावी समर में उतरने से पहले की अंतिम तैयारी में जुटे हैं। इस कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री शाह बुधवार रात पटना पहुंचे हैं। पटना पहुंचने के बाद देर रात उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ लंबी बैठक की। इसके बाद गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शाह से मुलाकात की।
सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री शाह ने भाजपा नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा की थी। बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। शाह ने हर स्तर पर चुनाव के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है। अपने बिहार दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री गुरुवार को ही डेहरी ऑनसोन और बेगूसराय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने और चुनाव की रणनीतियों को लेकर चर्चा करने वाले है। दोनों बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों के साथ-साथ संगठन और स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहने वाले है।
बताया जा रहा है कि अलग-अलग होने वाली बैठकों में चुनावी रणनीति पर मंथन होगा, चुनावी तैयारियों की समीक्षा होगी। सूत्रों का मानना है कि इस बैठक में बूथ सशक्तिकरण को लेकर मुख्य फोकस किया जाएगा। इस दौरान शाह कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने और उत्साह बढ़ाने का भी काम करने वाले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश जल्द ही बनेगा रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग में अग्रणी राज्य

📰 Generate e-Paper Clip इंडिया केम – 2026 (मुम्बई) मध्यप्रदेश जल्द ही बनेगा रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग में अग्रणी राज्य पेट्रोकेमिकल्स, फर्टिलाइजर्स और दवा निर्माण में मप्र में अनेक अवसर, निवेशकों को सुविधा, साथ और सहयोग भी देगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वस्त्र, उच्च शिक्षा, रसायन एवं उर्वरक तथा फार्मा क्षेत्र के उद्योगपतियों […]

मध्य प्रदेश : ₹234 करोड़ के हाईटेक जेट में उड़ान भरेंगे MP के CM मोहन यादव! जानिए विमान की शानदार खूबियां

📰 Generate e-Paper Clip मध्य प्रदेश : ₹234 करोड़ के हाईटेक जेट में उड़ान भरेंगे MP के CM मोहन यादव! जानिए विमान की शानदार खूबियां भोपाल पहुंचा बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500, 45 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान और 6,300 किलोमीटर तक सफर करने की क्षमता भोपाल | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की हवाई […]