CBI files charge sheet against Anil Ambani

अनिल अंबानी के खिलाफ CBI ने चार्जशीट फाइल की: यस बैंक के पूर्व CEO राणा कपूर भी आरोपी

अनिल अंबानी के खिलाफ CBI ने चार्जशीट फाइल की: यस बैंक के पूर्व CEO राणा कपूर भी आरोपी

Mumbai: यस बैंक के साथ फ्रॉड मामले में CBI ने गुरुवार, 18 सितंबर को अनिल अंबानी और अन्य लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग चार्जशीट दाखिल की है। इन पर आरोप है कि अंबानी की ग्रुप कंपनियों और यस बैंक के पूर्व CEO राणा कपूर के परिवार की कंपनियों के बीच कथित तौर पर फर्जी लेन-देन हुए, जिससे बैंक को 2,796 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।
CBI का कहना है कि राणा कपूर ने अपनी पोजिशन का गलत इस्तेमाल करके यस बैंक के फंड्स को अंबानी की फाइनेंशियली कमजोर कंपनियों- RCFL और RHFL में डाला। बदले में, अंबानी की कंपनियों ने कपूर फैमिली की कंपनियों को कम ब्याज पर लोन और इन्वेस्टमेंट दिए। ये एक क्विड प्रो क्वो (लेन-देन का सौदा) था।
2022 में यस बैंक के चीफ विजिलेंस ऑफिसर ने शिकायत की थी
CBI ने ये केस 2022 में यस बैंक के चीफ विजिलेंस ऑफिसर की शिकायत पर शुरू किया। चार्जशीट प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट और IPC की धाराओं के तहत दाखिल की गई है, जो धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और पब्लिक प्रॉपर्टी के दुरुपयोग से जुड़ी हैं। चार्जशीट में अनिल के अलावा, CBI ने राणा कपूर, बिंदु कपूर, राधा कपूर, रोशनी कपूर, RCFL, RHFL, RAB एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, इमेजिन एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड, ब्लिस हाउस प्राइवेट लिमिटेड, इमेजिन हैबिटेट प्राइवेट लिमिटेड, इमेजिन रेजिडेंस प्राइवेट लिमिटेड और मॉर्गन क्रेडिट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट और IPC की धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित श्रीनगर: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज इसका उद्घाटन किया। दस सितंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के […]

दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक Kolkata: पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने पूजा के उद्घाटन से लेकर DJ, विसर्जन, पूजा कार्निवल, सरकारी अनुदान और सड़कों के बंद होने तक कई मुद्दों पर […]