BJP's politics has pushed a peaceful state Rahul Gandhi

बीजेपी की राजनीति ने एक शांतिपूर्ण राज्य को गृहयुद्ध में धकेल दिया: राहुल गांधी

-एआईएडीएमके गौरवशाली पार्टी अब बीजेपी के हाथों का बन गई खिलौना

कन्याकुमारी। मणिपुर में दो मासूम बच्चों की मौत के बाद फैले तनाव के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की राजनीति ने एक शांतिपूर्ण राज्य को गृहयुद्ध में धकेल दिया है। राहुल गांधी ने मणिपुर के हालातों पर दुख जताते हुए कहा कि मणिपुर जैसा शांतिपूर्ण राज्य आज जल रहा है। बीजेपी ने वहां आग लगाई है, जिसमें सैकड़ों मासूमों की जान चली गई। वहां आज भी गृहयुद्ध जैसे हालात हैं।
यह बयान मणिपुर के ट्रोंगलाओबी अवांग लीकाई में उग्रवादी हमले में एक 5 साल के बच्चे और उसकी 5 महीने की बहन की दुखद मौत के बाद आया है। इस घटना के बाद मणिपुर में फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं और सुरक्षा बलों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोलों छोड़ने पड़ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर क्षेत्रीय दलों को नियंत्रित करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी दिल्ली से राज्यों को चलाना चाहती है। तमिलनाडु के लोग खुद अपनी सरकार चलाएं, हम इसमें यकीन रखते हैं। राहुल ने एआईएडीएमके को एक खोखली पार्टी बताते हुए कहा कि कभी गौरवशाली रही यह पार्टी अब बीजेपी के हाथों का खिलौना बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के डर से एआईएडीएमके के नेतृत्व ने बीजेपी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने बीजेपी की विचारधारा पर प्रहार करते हुए कहा कि बीजेपी चाहती है कि एक ही भाषा और एक ही परंपरा पूरे देश पर थोपी जाए, जबकि कांग्रेस हर राज्य की अपनी भाषा, संस्कृति और इतिहास के सम्मान की पक्षधर है।
राहुल ने कहा कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण बीजेपी के सामने समर्पण कर चुका है। कन्याकुमारी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि अन्नाद्रमुक अब तमिलनाडु में बीजेपी के प्रवेश का माध्यम बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस द्रविड़ विचारधारा से नफरत करता है और तमिलनाडु पर शासन करना चाहता है। राहुल ने संघीय सिद्धांतों पर जोर देते हुए कहा कि हर राज्य की अपनी आवाज और प्रतिनिधित्व होना चाहिए।
राहुल गांधी ने कहा कि तमिलनाडु का शासन यहां के लोगों के हाथ में होना चाहिए। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को प्रभावित करने की कोशिश की और इसके बाद मोदी तमिलनाडु को ई के पलानीस्वामी के जरिए नियंत्रित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि द्रविड़ मुन्नेत्र कणगम (द्रमुक) और कांग्रेस तमिल भाषा, संस्कृति और इतिहास की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

×
Date : 20 April 2026 Posted By : EDITOR
बीजेपी की राजनीति ने एक शांतिपूर्ण राज्य को गृहयुद्ध में धकेल दिया: राहुल गांधी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]