BJP two day workshop begins before the vicepresidential election

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भाजपा की दो दिवसीय कार्यशाला शुरू, अलग अंदाज में नजर आए पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भाजपा की दो दिवसीय कार्यशाला शुरू, अलग अंदाज में नजर आए पीएम मोदी

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सांसदों के लिए दिल्ली में दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया है। संसद परिसर में रविवार सुबह शुरू हुई कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग ही अंदाज में नजर आए, वे अंतिम पंक्ति में बैठ। कार्यशाला में भाजपा के अनेक सांसद हिस्सा ले रहे हैं।
रविवार 07 सितंबर की सुबह शुरू हुई इस कार्यशाला में भाजपा के सांसदों ने पीएम मोदी को जीएसटी रिफॉर्म के लिए बधाई दी। इसके बाद कायर्शाला में मौजूद सभी सांसदों को उपराष्ट्रपति चुनाव से संबंधित जानकारी साझा की गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कार्यशाला में प्रधानमंत्री मोदी सांसदों की अंतिम पंक्ति में बैठे नजर आए। दरअसल कार्यशाला की एक तस्वीर गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें पीएम मोदी सबसे पीछे बैठे नजर आ रहे हैं।
भाजपा सांसद रविवार को संपूर्ण दिन के लिए कार्यशाला में पहुंचे हैं, इसके बाद सोमवार को तीन घंटे का एक और सेशन तय किया गया है। इस प्रकार कार्यशाला के दूसरे दिन सोमवार को सेशन समाप्त होगा। इसके बाद सभी सांसद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रात्रिभोज में शरीक होंगे। गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति चुनाव मंगलवार 9 सितंबर को होना है, जिसकी तैयारी में भाजपा जुटी हुई है। भाजपा का मकसद है कि अपने सभी सांसदों के वोट सुरक्षित और वैध रूप से पड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर अपने सांसद राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के डिप्टी लीडर के पद से हटाने का आग्रह किया है। इसके बाद […]

पंजाब किंग्स का जलवा जारी: चेन्नई को 5 विकेट से हराकर दूसरी जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL में पंजाब (Punjab Kings) की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर 5 विकेट से विजय नई दिल्ली : IPL के 7वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। यह PBKS की लगातार दूसरी जीत और CSK की लगातार दूसरी हार […]