Bollywood's He-Man Dharmendra bids adieu to the world

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

मुंबई के विले पार्ले शमशान घाट पर अंतिम संस्कार, कई हस्तियां पहुंची

मुंबई । हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र ने सोमवार को 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई और बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां उन्हें श्रद्धांजिल देने पहुंची। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को धर्मेंद्र के घर एक एंबुलेंस पहुंची थी, जिसके बाद से उनके फैंस को टेंशन हो गई थी, क्योंकि कुछ दिन पहले धर्मेंद्र की मौत की अफवाह फैली थी, लेकिन अब धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। धर्मेंद्र का निधन उनके 90वें बर्थडे से पहले हुआ। वह आगामी 8 दिसंबर 2025 को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे।
धर्मेंद्र को अंतिम विदाई विले पार्ले शमशान घाट पर दी गई जिन्हें श्रद्धांजलि देने अमिताभ बच्चन अपने नाती अगस्तय नंदा के साथ पहुंचे। इसके अलावा आमिर खान और ईशा देओल को भी वहां देखा गया। रिपोर्ट के मुताबिक धर्मेंद्र की 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने घर में आखिरी सांस ली। इसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस इमोशनल नजर आ रहे हैं।
बता दें हाल ही में धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वह 11 दिनों तक आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे और इस बीच धर्मेंद्र के निधन की अफवाह भी फैली गई थी, जिस पर दिग्गज अभिनेता का पूरा परिवार गुस्सा हो गया था। वहीं अस्पताल से धर्मेंद्र की वीडियो भी रिलीज हुई थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इस वीडियो में धर्मेंद्र अस्पताल के बेड पर थे और उनके चारों ओर उनकी फैमिली पत्नी प्रकाश कौर, सनी देओल, बॉबी देओल और दोनों बेटियां भी मौजूद थी।
बता दें सोमवार 24 नवंबर को धर्मेंद्र का फिल्म इक्कीस से फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया था। इस फिल्म में वह लीड एक्टर अगस्त्य नंदा के पिता के किरदार में नजर आएंगे। यह धर्मेंद्र के करियर की आखिरी फिल्म है, जो आगामी 25 दिसंबर को रिलीज होगी।
बता दें अभिनेता धर्मेंद्र ने 1960 में फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से बॉलीवुड में कदम रखा था और इसके बाद वह लोगों के दिलों पर छा गए और धर्मेंद्र की हिट फिल्मों में आई मिलन की बेला, पूजा के फूल, हकीकत, बाजी, सत्याकाम, आया सावन झूम के, राजा जानी, लॉफर, चुपके-चुपके, चरस, ड्रीम गर्ल, धर्म वीर, गजब, मेरा गांव मेरा देश और अपने जैसे फिल्मों में शानदार किरादार निभाया।

×
Date : 24 November 2025 Posted By : EDITOR
बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]