business darpan news newspaper indore madhya pradesh

Madhya Pradesh- indore: बिजनेस दर्पण समाचार पत्र का सम्मान समरोह सम्पन्न

Madhya Pradesh- indore: बिजनेस दर्पण समाचार पत्र का सम्मान समरोह सम्पन्न

शिक्षक, पत्रकार एवं प्रतिभाएं जैन रत्न अवार्ड से सम्मानित

केन्द्रीय मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, मंत्री विजयवर्गीय, सांसद लालवानी सहित विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक अतिथि के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित हुए गिन्नी ग्रुप के गजेंद्रजी जैन

इंदौर। इंदौर का प्रतिष्ठित प्रमुख समाचार पत्र बिजनेस दर्पण का सालाना आयोजन इस वर्ष भी सम्पन्न हुआ। 23 मार्च रविवार को जाल सभागार में आयोजित समारोह मे केन्द्रीय मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ,सांसद शंकर लालवानी, विनियामक आयोग के चैयरमैन डाॅ. भरत शरणसिंह, लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पंत के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। समारोह के विशिष्ट अतिथि उद्योगपति और समाजसेवी हेमचंद झांझरी, गजेन्द्र जैन, अशोक बड़जात्या, संदीप जैन, एम. के. जैन, दीपम शुभम शुक्ला, अतुल सेठी, योगेन्द्र जैन और महेन्द्र बडजात्या उपस्थित रहें। इस मौके पर समाजसेवी नवीन गोधा, धर्मेन्द्र जैन, अक्षय कासलीवाल को जैन रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डाॅ. अनुपम जैन है।


बिजनेस दर्पण के प्रधान संपादक हेमन्त जैन ने बताया कि समारोह में समाजसेवी पत्रकार, शिक्षक, एवं युवा प्रतिभाओं को जैन रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालो में प्रमुख रूप से आईआईटी के निलेश जैन, पीएससी कंट्रोलर होलकर कालेज के डॉ. मनमोहन प्रकाश श्रीवास्तव, एडिशनल डायरेक्टर रमेशचंद्र दीक्षित, कृषि पर्यावरण विद् प्रो. समीर व्यास, उमा वाजपेयी, प्राचार्य डॉ. अनीता जैन, श्रीमती कुसुमलता शाह पाटनी, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश राजपूत, दीपक तिवारी, प्रवीण खारीवाल, नवनीत शुक्ला, पत्रकार डॉ राजेश जौहरी, महिला बॉडी बिल्डर वंदना ठाकुर, ललित बामनिया, फिल्म निर्माता साधना मदावत ,नेशनल प्लेयर नीलेश वैद, एडवोकेट आयुषी जैन, सहित 38 हस्तियां जैन रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए। गिन्नी ग्रुप के गजेंद्रजी जैन को लाइफ टाइम अचिववमेंट अवार्ड से सम्मानित किया।
इस आयोजन को सफल बनाने मे हेमंत ज्योति जैन , राजेश आभा जैन, गौतम शीतल जैन, गौरव जैन, नेहल अधीर जैन, गिरीश जैन, संजय जैन, धर्मेन्द्र शुक्ला, मनीष अजमेरा, संजय बाकलीवाल, प्रदीप बड़जात्या, इंद्रकुमार सेठी, कैलाश लोहाडिया, जैनेश झांझरी, डी के जैन, अनिल जैनको, राजेश जैन, अनिल गांधी, विरेन्द्र बडजात्या आदि की कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्य भूमिका रहीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: बुरहानपुर में विकास की बड़ी सौगात: CM डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर को दिए 363 करोड़ के 127 प्रोजेक्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh- बुरहानपुर में विकास की बड़ी सौगात: CM डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर को दिए 363 करोड़ के 127 प्रोजेक्ट कृषि और उद्योग का बेजोड़ संगम है नेपानगर,बुरहानपुर महाविद्यालय में पढ़ाया जाएगा कृषि संकाय निमाड़ क्षेत्र में जल्द ही होगी रीजनल इन्वेस्टर्स समिट जनजातीय विकास के लिए 47,428 करोड़ […]

Madhya Pradesh – indore : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोगों में “नेशनल लोक अदालत” सम्पन्न

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh – indore : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोगों में “नेशनल लोक अदालत” सम्पन्न इंदौर : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग, इंदौर क्रं.2 के अध्यक्ष श्री विकास राय द्वारा बताया गया कि नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च शनिवार को किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल लोक […]