elections 8 assembly 7 Bihar and Jammu and Kashmir Nov 11

बिहार के साथ 7 राज्यों और जम्मू-कश्मीर की 8 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को उपचुनाव

नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने सोमवार, 6 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के साथ ही देश के 07 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। सभी सीटों पर मतदान 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना और परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
इन उपचुनावों की जरूरत विधायकों के इस्तीफे, निधन और अयोग्यता जैसी वजहों से पड़ी है। घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
जम्मू-कश्मीर में दो सीटों—27-बुडगाम और 77-नागरोथा—पर उपचुनाव होंगे। बुडगाम सीट उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे से और नागरोथा सीट देवेंद्र सिंह राणा के निधन के कारण खाली हुई है। राजस्थान की 193-अंता सीट कंवरलाल की अयोग्यता के चलते रिक्त हुई।
झारखंड की 45-घाटशिला (एसटी) सीट, तेलंगाना की 61-जुबली हिल्स, पंजाब की 21-तरन तारन, मिजोरम की 2-डंपा (एसटी) और ओडिशा की 71-नुआपड़ा सीट पर भी उपचुनाव कराए जाने की घोषणा हो गई है। इन सभी सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू होगी। जम्मू-कश्मीर और ओडिशा में नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर रखी गई है, जबकि अन्य राज्यों में यह 21 अक्टूबर होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि झारखंड, मिजोरम, पंजाब और तेलंगाना में 24 अक्टूबर तथा राजस्थान में 27 अक्टूबर तय की गई है। इसी के साथ बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही इन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में उपचुनाव भी संपन्न हो जाएंगे।

×
Date : 06 October 2025 Posted By : EDITOR
बिहार के साथ 7 राज्यों और जम्मू-कश्मीर की 8 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को उपचुनाव
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

📰 Generate e-Paper Clip फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल […]

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]