Cars started floating on the roads in Delhi-NCR

दिल्ली-एनसीआर में सड़कों पर तैरने लगी कारें, रुद्रप्रयाग में सड़क पर गिरा पहाड़

दिल्ली-एनसीआर में सड़कों पर तैरने लगी कारें, रुद्रप्रयाग में सड़क पर गिरा पहाड़

लगातार बारिश से देश कई राज्यों में हालात बदतर, चारधाम यात्रा भी रोकी

नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर में बीते 12 घंटे से तेज बारिश जारी है। बुधवार शाम हुई बारिश के बाद दिल्ली और गुरुग्राम की सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। गाड़ियां पानी में तैरती नजर आईं। कई इलाकों में लोग पानी में डूब गए। घरों में पानी भर गया है। वहीं उत्तराखंड में बारिश के चलते कई जगहों में लैंडस्लाइड हुई है। रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ रोड पर पहाड़ गिर गया। दिल्ली और गुरुग्राम में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बुधवार शाम हुई तेज बारिश के बाद शहर की अधिकतर सड़कों पर पानी भर गया। गुरुग्राम सेक्टर 6 में शीतला माता मंदिर के पास गाड़ियां पानी में तैरती नजर आईं। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के नरसिंहपुर के नजदीक सर्विस लेन पर 2 फुट तक पानी भर गया। उत्तराखंड में मानसून सीजन में अब तक 22फीसदी से ज्यादा बारिश हुई है। राज्यभर के अलग-अलग जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं हुईं। सड़कें बंद को गईं। इसके चलते चारधाम यात्रा रोक दी गई है।
बुधवार को रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ जाने वाले रूट पर लैंडस्लाइड हो गया। सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही बंद है। पहाड़ से गिरे मलबे को हटाने का काम जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। नागपुर में तेज बारिश, 71 गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा महाराष्ट्र के नागपुर में तेज बारिश के कारण 71 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा गया। बोरगांव में 35 साल का युवक उफनते नाले में बह गया। उप्पलवाड़ी में भी 18 साल के लड़के की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]