Mother is the real star behind the success of children Shilpa Shetty

“माँ ही होती हैं बच्चों की सफलता के पीछे का असली सितारा” – शिल्पा शेट्टी

“माँ ही होती हैं बच्चों की सफलता के पीछे का असली सितारा” – शिल्पा शेट्टी ने ‘सुपर डांसर’ के इस सीज़न से लिया यह भावनात्मक सबक

Mumbai: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का लोकप्रिय डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर’ चार साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर वापसी कर रहा है। यह शो 19 जुलाई से हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे प्रसारित होगा, जिसमें दर्शकों को 12 बेहद प्रतिभाशाली युवा डांसिंग प्रोडिजीज से रूबरू कराया जाएगा। इस बार का सीज़न सिर्फ नृत्य का उत्सव नहीं होगा, बल्कि उन अनसुने नायकों को भी सम्मान देगा जिन्होंने इन नन्हें सितारों की चमक के पीछे अहम भूमिका निभाई है — उनकी माताएं। बच्चों की प्रतिभा को पहचानने से लेकर उसे संवारने और उड़ान देने तक, इन माताओं ने हर कदम पर उनका साथ दिया है। यह सीजन उनके अथक समर्पण और समर्थन को सलाम करेगा।
जज शिल्पा शेट्टी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “बहुत कम रियलिटी शोज ऐसे होते हैं जो स्टेज पर बच्चों की परफॉर्मेंस के अलावा कुछ और भी दिखाते हैं। इस बार ‘सुपर डांसर’ में दर्शकों को प्रतिभागियों की माताओं की प्रेरणादायक यात्रा देखने को मिलेगी। एक मां होने के नाते, मैंने यह महसूस किया है कि पत्नी, बहू, बेटी या बहन की भूमिका निभाते हुए भी मां की भूमिका सबसे ऊपर होती है। हम अपने बच्चों को जीवन का केंद्र मानकर जीते हैं। अक्सर हम बच्चों की तारीफ करते हैं, लेकिन उनके पीछे खड़ी मां को भी वही तालियां मिलनी चाहिए। मैं सभी मांओं का धन्यवाद करती हूं, क्योंकि सच में, ‘मां ही होती हैं बच्चों की सफलता के पीछे का असली सितारा।’”बेमिसाल परफॉर्मेंस, दिल छू लेने वाली कहानियां, संघर्ष और सपनों की उड़ान के साथ, ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ एक बार फिर दर्शकों के दिल जीतने को तैयार है।
देखिए ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’, 19 जुलाई से, हर शनिवार-रविवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनीलिव पर ।

×
Date : 11 July 2025 Posted By : EDITOR
“माँ ही होती हैं बच्चों की सफलता के पीछे का असली सितारा” – शिल्पा शेट्टी
News Image

"माँ ही होती हैं बच्चों की सफलता के पीछे का असली सितारा" – शिल्पा शेट्टी ने 'सुपर डांसर' के इस सीज़न से लिया यह भावनात्मक सबक

Mumbai: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का लोकप्रिय डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर’ चार साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर वापसी कर रहा है। यह शो 19 जुलाई से हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे प्रसारित होगा, जिसमें दर्शकों को 12 बेहद प्रतिभाशाली युवा डांसिंग प्रोडिजीज से रूबरू कराया जाएगा। इस बार का सीज़न सिर्फ नृत्य का उत्सव नहीं होगा, बल्कि उन अनसुने नायकों को भी सम्मान देगा जिन्होंने इन नन्हें सितारों की चमक के पीछे अहम भूमिका निभाई है — उनकी माताएं। बच्चों की प्रतिभा को पहचानने से लेकर उसे संवारने और उड़ान देने तक, इन माताओं ने हर कदम पर उनका साथ दिया है। यह सीजन उनके अथक समर्पण और समर्थन को सलाम करेगा।
जज शिल्पा शेट्टी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "बहुत कम रियलिटी शोज ऐसे होते हैं जो स्टेज पर बच्चों की परफॉर्मेंस के अलावा कुछ और भी दिखाते हैं। इस बार ‘सुपर डांसर’ में दर्शकों को प्रतिभागियों की माताओं की प्रेरणादायक यात्रा देखने को मिलेगी। एक मां होने के नाते, मैंने यह महसूस किया है कि पत्नी, बहू, बेटी या बहन की भूमिका निभाते हुए भी मां की भूमिका सबसे ऊपर होती है। हम अपने बच्चों को जीवन का केंद्र मानकर जीते हैं। अक्सर हम बच्चों की तारीफ करते हैं, लेकिन उनके पीछे खड़ी मां को भी वही तालियां मिलनी चाहिए। मैं सभी मांओं का धन्यवाद करती हूं, क्योंकि सच में, ‘मां ही होती हैं बच्चों की सफलता के पीछे का असली सितारा।’”बेमिसाल परफॉर्मेंस, दिल छू लेने वाली कहानियां, संघर्ष और सपनों की उड़ान के साथ, ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ एक बार फिर दर्शकों के दिल जीतने को तैयार है।
देखिए 'सुपर डांसर चैप्टर 5', 19 जुलाई से, हर शनिवार-रविवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनीलिव पर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राहुल गांधी ने मुझे धक्का दिया, तब मैं 11 हफ्ते की प्रेग्नेंट थी”, महिला पत्रकार ने लगाए आरोप, दिल्ली पुलिस से की शिकायत

📰 Generate e-Paper Clip राहुल गांधी ने मुझे धक्का दिया, तब मैं 11 हफ्ते की प्रेग्नेंट थी”, महिला पत्रकार ने लगाए आरोप, दिल्ली पुलिस से की शिकायत नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक महिला पत्रकार ने राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत की है। महिला पत्रकार का […]

कल शहर के सबसे बड़े नवरात्रि उत्सव में आयुष्मान, शरवरी और फाल्गुनी पाठक के साथ गूंजेगा ‘ये प्रेम मोल लिया’ का ‘जय अम्बे’

📰 Generate e-Paper Clip कल शहर के सबसे बड़े नवरात्रि उत्सव में आयुष्मान, शरवरी और फाल्गुनी पाठक के साथ गूंजेगा ‘ये प्रेम मोल लिया’ का ‘जय अम्बे’ Mumbai: अपने गरबा ट्रैक ‘जय अम्बे’ से नवरात्रि के रंग में चार चांद लगाने के बाद, आयुष्मान खुराना और शरवरी अब मुंबई की गरबा क्वीन फाल्गुनी पाठक के […]