CBI got the exact location of Mehul Chowksi

CBI को मिली भगोड़े PNB घोटाले के आरोपी मेहुल चौकसी की सटीक लोकेशन! प्रत्यर्पण को लेकर अब उठाएगी ये बड़ा कदम

 

CBI को मिली भगोड़े PNB घोटाले के आरोपी मेहुल चौकसी की सटीक लोकेशन! प्रत्यर्पण को लेकर अब उठाएगी ये बड़ा कदम

भारत का भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी कहां छिपा है, इसको लेकर बड़ी जानकारी मिली है। पता चलता है कि चोकसी अपनी पत्नी के साथ स्विट्जरलैंड में रह रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेहुल चोकसी कथित तौर पर अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ बेल्जियम के एंटवर्प में रह रहा है। इतना ही नहीं उसने देश में ‘F रेजीडेंसी कार्ड’ भी हासिल कर लिया है।
मेहुल चोकसी कई सालों से भारतीय अधिकारियों से भागा-भागा फिर रहा है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले का वो मुख्य आरोपी है।
बेल्जियम की नागरिक हैं पत्नी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेहुल चोकरी फिलहाल बेल्जियम में है। बताया जा रहा है कि भारतीय अधिकारियों को उसके ठिकाने के बारे में मालूम है। ऐसे में बेल्जियम से उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चोकसी को वापस लाने के लिए भारतीय अधिकारी बेल्जियम की एजेंसियों के संपर्क में हैं। बताया ये भी जा रहा है कि मेहुल चोकसी को ‘F रेजिडेंसी कार्ड’ 15 नवंबर 2023 में मिला था। ये कार्ड उसे उसकी पत्नी, जो कि बेल्जियम की ही नागरिक है, उनकी मदद से मिला था।
चोकसी ने नहीं छोड़ी भारत की नागरिकता
बता दें कि इससे पहले ये खबरें आ रही थीं कि मेहुल चोकसी कैरेबियाई द्वीप राष्ट्र एंटीगुआ और बारबुडा में है। हालांकि अब उसके बेल्जियम में होने की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के यह भी बताया गया कि कथित तौर पर भगोड़े कारोबारी ने बेल्जियम में रहने के लिए आवेदन किया है। उसने भारत में प्रत्यर्पण टालने और बेल्जियम में रेसीडेंसी पाने के लिए झूठे कागजात और गलत जानकारी का इस्तेमाल किया। वहीं, मेहुल चोकसी ने अबतक आधिकारिक तौर पर अपनी भारतीय नागरिकता नहीं छोड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पेट्रोल और डीजल के 15 मई से पहले बढ़ सकते हैं दाम!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पेट्रोल और डीजल के 15 मई से पहले बढ़ सकते हैं दाम! युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, भारत में तेल कंपनियां को नुकसान नई दिल्ली । युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतें सातवें आसमान पर हैं। इसके बाद भी सरकारी तेल कंपनियों ने […]

थलापति को मिला वीसीके और आईयूएमएल का समर्थन पत्र, सीएम बनने का रास्ता साफ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱थलापति को मिला वीसीके और आईयूएमएल का समर्थन पत्र, सीएम बनने का रास्ता साफ चेन्नई । तमिलनाडु में अब वीसीके के अलावा आईयूएमएल भी टीवीके के साथ आई है। आईयूएमएल ने टीवीके को बिना किसी शर्त के समर्थन दिया है। पार्टी ने शनिवार शाम को टीवीके को अपना समर्थन पत्र […]