Saurabh's mother pleaded for justice in Meerut murder case

मेरठ हत्याकांड में सौरभ की मां ने लगाई PM मोदी और CM योगी से न्याय की गुहार, कहा-वो मेरी पोती के साथ भी…

New Delhi : मेरठ में दिल दहला देने वाले सौरभ हत्याकांड में मृतक सौरभ राजपूत की मां रेनू ने पीएम मोदी और सीएम योगी से इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि सौरभ की लड़की हमारी पोती है, उसे भी सामने लेकर आना चाहिए, क्योंकि हमें उसको देखना है, हमें वो चाहिए। जब वो (मुस्कान) अपने पति (सौरभ राजपूत) के साथ ऐसा कर सकती है, तो क्या पता हमारी पोती के साथ भी कुछ ऐसा कर दे। हमने जब से उसे देखा नहीं है, हमें हमारी पोती चाहिए, हम उसे अपने साथ रखना चाहते हैं।
सौरभ की मां ने कहा कि वो (मुस्कान) अपने पति को मारकर चली गई, उसमें इतनी हिम्मत कहां से आई? वो मन में खुशी से बॉयफ्रेंड से साथ घूमने इतनी दूर चली गई। मैं सौरभ की मम्मी हूं, मुझे इंसाफ मिलना चाहिए, उन लोगों को फांसी की सजा होनी चाहिए। मेरी सीएम योगी और पीएम मोदी से गुहार है, मुझ मां को इंसाफ मिलना चाहिए। चाहे वो क्राइम ब्रॉन्च या सीबीआई से जांच कराएं, मुझे एक-एक पहलू पता होना चाहिए। लड़के साथ क्या-क्या हुआ, किस बात पर झगड़ा हुआ। लड़के को हद से ज्यादा परेशानी होती तो वो रात तीन तारीख को आया था, कुछ तो जिक्र करता।
मेरठ में पिछले दिनों एक हत्याकांड का खुलासा हुआ जिसमें एक पत्नी (मुस्कान) ने अपने प्रेमी (साहिल) के साथ मिलकर अपने पति (सौरभ राजपूत) की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद सौरभ के शव को टुकड़ों में काटकर मुस्कान और साहिल ने एक प्लास्टिक के ड्रम में भर कर उसमें सीमेंट का घोल भर दिया था। जब पुलिस ने जांच में उस ड्रम को ड्रिल मशीन से तोड़ा तो सच्चाई सबके सामने आ गई। इस कहानी में दुनिया का कोई भी पैमाना मुस्‍कान की बेवफाई को नहीं माप सकता है। साल 2015 में मुस्कान और सौरभ की मुलाकात हुई और साल 2016 में दोनों शादी कर ली। सौरभ का परिवार इस शादी के खिलाफ था जिसकी वजह से सौरभ ने घर से अलग होकर किराए के मकान लिया और मुस्कान के साथ रहने लगा। इतना प्यार करने वाला पति भी धोखा खा जाएगा ये शायद ही किसी ने सोचा हो। इस हत्याकांड ने पूरे मेरठ को हिलाकर रख दिया है।
साहिल और मुस्कान ने कबूल किया अपना जुर्म
मर्चेंट नेवी में काम करने वाला सौरभ राजपूत 4 मार्च को घर आया था और तब से लापता था। पुलिस अधिकारी बताते हैं कि संदेह के आधार पर उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके साथी साहिल शुक्ला को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान साहिल शुक्ला ने कबूल किया कि 4 मार्च को उसने और मुस्कान रस्तोगी ने सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उन्होंने शव के टुकड़े कर दिए, उसे ड्रम में डाल दिया और सीमेंट से सील कर दिया। मामले में आरोपी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

×
Date : 23 March 2025 Posted By : EDITOR
मेरठ हत्याकांड में सौरभ की मां ने लगाई PM मोदी और CM योगी से न्याय की गुहार, कहा-वो मेरी पोती के साथ भी…
News Image

मेरठ हत्याकांड में सौरभ की मां ने लगाई PM मोदी और CM योगी से न्याय की गुहार, कहा-वो मेरी पोती के साथ भी...

New Delhi : मेरठ में दिल दहला देने वाले सौरभ हत्याकांड में मृतक सौरभ राजपूत की मां रेनू ने पीएम मोदी और सीएम योगी से इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि सौरभ की लड़की हमारी पोती है, उसे भी सामने लेकर आना चाहिए, क्योंकि हमें उसको देखना है, हमें वो चाहिए। जब वो (मुस्कान) अपने पति (सौरभ राजपूत) के साथ ऐसा कर सकती है, तो क्या पता हमारी पोती के साथ भी कुछ ऐसा कर दे। हमने जब से उसे देखा नहीं है, हमें हमारी पोती चाहिए, हम उसे अपने साथ रखना चाहते हैं।
सौरभ की मां ने कहा कि वो (मुस्कान) अपने पति को मारकर चली गई, उसमें इतनी हिम्मत कहां से आई? वो मन में खुशी से बॉयफ्रेंड से साथ घूमने इतनी दूर चली गई। मैं सौरभ की मम्मी हूं, मुझे इंसाफ मिलना चाहिए, उन लोगों को फांसी की सजा होनी चाहिए। मेरी सीएम योगी और पीएम मोदी से गुहार है, मुझ मां को इंसाफ मिलना चाहिए। चाहे वो क्राइम ब्रॉन्च या सीबीआई से जांच कराएं, मुझे एक-एक पहलू पता होना चाहिए। लड़के साथ क्या-क्या हुआ, किस बात पर झगड़ा हुआ। लड़के को हद से ज्यादा परेशानी होती तो वो रात तीन तारीख को आया था, कुछ तो जिक्र करता।
मेरठ में पिछले दिनों एक हत्याकांड का खुलासा हुआ जिसमें एक पत्नी (मुस्कान) ने अपने प्रेमी (साहिल) के साथ मिलकर अपने पति (सौरभ राजपूत) की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद सौरभ के शव को टुकड़ों में काटकर मुस्कान और साहिल ने एक प्लास्टिक के ड्रम में भर कर उसमें सीमेंट का घोल भर दिया था। जब पुलिस ने जांच में उस ड्रम को ड्रिल मशीन से तोड़ा तो सच्चाई सबके सामने आ गई। इस कहानी में दुनिया का कोई भी पैमाना मुस्‍कान की बेवफाई को नहीं माप सकता है। साल 2015 में मुस्कान और सौरभ की मुलाकात हुई और साल 2016 में दोनों शादी कर ली। सौरभ का परिवार इस शादी के खिलाफ था जिसकी वजह से सौरभ ने घर से अलग होकर किराए के मकान लिया और मुस्कान के साथ रहने लगा। इतना प्यार करने वाला पति भी धोखा खा जाएगा ये शायद ही किसी ने सोचा हो। इस हत्याकांड ने पूरे मेरठ को हिलाकर रख दिया है।
साहिल और मुस्कान ने कबूल किया अपना जुर्म
मर्चेंट नेवी में काम करने वाला सौरभ राजपूत 4 मार्च को घर आया था और तब से लापता था। पुलिस अधिकारी बताते हैं कि संदेह के आधार पर उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके साथी साहिल शुक्ला को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान साहिल शुक्ला ने कबूल किया कि 4 मार्च को उसने और मुस्कान रस्तोगी ने सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उन्होंने शव के टुकड़े कर दिए, उसे ड्रम में डाल दिया और सीमेंट से सील कर दिया। मामले में आरोपी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

📰 Generate e-Paper Clip MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर हर गांव-शहर को सड़कों से जोड़ना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टेट हाइवे से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तक मजबूत होगा कनेक्टिविटी का नेटवर्क मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक […]

प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति वनों के संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए 17 हजार 240 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति पन्ना, विदिशा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और उज्जैन की सिंचाई परियोजनाओं […]