ChanaJor New OTT Platform Comedy Videos OTT

Chana Jor OTT : नए चेहरों को अपनी कला दिखाने का मौका देता है “चनाजोर”

 

नए चेहरों को अपनी कला दिखाने का मौका देता है “चनाजोर”

Mumbai: अभी हाल ही में एक नया OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च हुआ है “चनाजोर” जो एक बेजोड़ कॉमेडी एक्सपीरियंस प्रदान कर रहा है। चनाजोर के सभी शोज में आपको नए चेहरे ही देखने को मिलेंगे। ये फ्रेश कलाकार हैं जो अभी तक किसी बड़े पर्दे पर या डिजिटल स्क्रीन पर नहीं गए हैं या ज्यादा फेमस नहीं हुए हैं, पर एक्टिंग की इनके अंदर कोई कमी नहीं है और ये किसी को भी अपने निराले अंदाज़ से गुदगुदाने का पूरा दम रखते हैं।
चनाजोर पर एक शो है “भूतिया” और इसके कलाकार हैं प्रतीक शुक्ला, देव जोशी और कृपा मिश्रा। ये तीनों ही गुजराती थिएटर आर्टिस्ट्स हैं पर इस शो के संवाद और एक्टिंग ऐसी है कि आप हँसते हँसते लोटपोट हो जाएंगे। ठीक इसी प्रकार से “नहीं आज नहीं” में संजीत धूरी, निहारिका शर्मा और भावेश प्रजापति ने काफी अच्छा काम किया है। “हम निकम्मा बनाते हैं” वेब सीरीज जो कि कानपुर के काकादेव में शूट हुई है वह होस्टल में रह रहे उन लड़कों की कहानी बताती है जिन्होंने अपने जीवन से सारी उम्मीदें छोड़ दी है और बस अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। फिर उनकी जिंदगी में एक घटना घटित होती है जिससे उन्हें सबक मिलता है और वह सही जिंदगी की और अग्रसर होते हैं। इस सीरीज में टेलीविजन के उभरते हुए कलाकार हरवीर सिंह, आशुतोष सेमवाल, अलीशा प्रवीण, रूचि त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव, संजय चौधरी और प्रतीक सिंह ने काफी अच्छा काम किया है। कुछ और शो जो इस OTT पर उपलब्ध हैं और देखने योग्य हैं, उनमें “कबाब में हड्डी”, “इलेक्ट्रिक पिया”, “शादी की फ़ोटो”, “शुभ घडी”, “बाई से पिटाई”, “योगा टीचर”, “अन्धविश्वास” आदि शामिल हैं। कुल मिलाकर 60-65 शोज आपको देखने को मिल जाएंगे। नए शोज भी निरंतर आते रहेंगे। ये शो केवल चनाजोर पर उपलब्ध हैं, किसी अन्य वीडियो प्लेटफॉर्म पर नहीं।
इनके अलावा, कुछ स्टैंडअप कॉमेडियन्स को भी मौका दिया गया है जिनमें ज़ुबेर, रफ़ीक, अमोल सोनी, सुफ़ियान, सत्यपाल, प्रतीक शुक्ला का नाम लिया जा सकता है और इन लोगों ने अपने अपने अंदाज़ में हंसाने का अच्छा प्रयास किया है। चनाजोर के शोज सामान्य लोगों के जीवन की कहानियां हैं जो हर किसी के लाइफ से जुड़ी हुई हैं। उन कहानियों को हंसी के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है और आप तक लाया गया है।
चनाजोर ऐप एंड्रॉइड और एपल फ़ोन पर उपलब्ध है और Google Play Store या Apple Store से डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड मुफ़्त है पर आपको शोज देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा जो सिर्फ़ 239 रुपये के वार्षिक प्लान पर सब्सक्राइब किया जा सकता है। तिमाही और मासिक सब्सक्रिप्शन प्लान्स भी रखे गए हैं जो कम कीमत पर सब्सक्राइब किए जा सकते हैं।

×
Date : 13 July 2023 Posted By : EDITOR
Chana Jor OTT : नए चेहरों को अपनी कला दिखाने का मौका देता है “चनाजोर”
News Image

 

नए चेहरों को अपनी कला दिखाने का मौका देता है "चनाजोर"

Mumbai: अभी हाल ही में एक नया OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च हुआ है "चनाजोर" जो एक बेजोड़ कॉमेडी एक्सपीरियंस प्रदान कर रहा है। चनाजोर के सभी शोज में आपको नए चेहरे ही देखने को मिलेंगे। ये फ्रेश कलाकार हैं जो अभी तक किसी बड़े पर्दे पर या डिजिटल स्क्रीन पर नहीं गए हैं या ज्यादा फेमस नहीं हुए हैं, पर एक्टिंग की इनके अंदर कोई कमी नहीं है और ये किसी को भी अपने निराले अंदाज़ से गुदगुदाने का पूरा दम रखते हैं।
चनाजोर पर एक शो है "भूतिया" और इसके कलाकार हैं प्रतीक शुक्ला, देव जोशी और कृपा मिश्रा। ये तीनों ही गुजराती थिएटर आर्टिस्ट्स हैं पर इस शो के संवाद और एक्टिंग ऐसी है कि आप हँसते हँसते लोटपोट हो जाएंगे। ठीक इसी प्रकार से "नहीं आज नहीं" में संजीत धूरी, निहारिका शर्मा और भावेश प्रजापति ने काफी अच्छा काम किया है। "हम निकम्मा बनाते हैं" वेब सीरीज जो कि कानपुर के काकादेव में शूट हुई है वह होस्टल में रह रहे उन लड़कों की कहानी बताती है जिन्होंने अपने जीवन से सारी उम्मीदें छोड़ दी है और बस अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। फिर उनकी जिंदगी में एक घटना घटित होती है जिससे उन्हें सबक मिलता है और वह सही जिंदगी की और अग्रसर होते हैं। इस सीरीज में टेलीविजन के उभरते हुए कलाकार हरवीर सिंह, आशुतोष सेमवाल, अलीशा प्रवीण, रूचि त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव, संजय चौधरी और प्रतीक सिंह ने काफी अच्छा काम किया है। कुछ और शो जो इस OTT पर उपलब्ध हैं और देखने योग्य हैं, उनमें "कबाब में हड्डी", "इलेक्ट्रिक पिया", "शादी की फ़ोटो", "शुभ घडी", "बाई से पिटाई", "योगा टीचर", "अन्धविश्वास" आदि शामिल हैं। कुल मिलाकर 60-65 शोज आपको देखने को मिल जाएंगे। नए शोज भी निरंतर आते रहेंगे। ये शो केवल चनाजोर पर उपलब्ध हैं, किसी अन्य वीडियो प्लेटफॉर्म पर नहीं।
इनके अलावा, कुछ स्टैंडअप कॉमेडियन्स को भी मौका दिया गया है जिनमें ज़ुबेर, रफ़ीक, अमोल सोनी, सुफ़ियान, सत्यपाल, प्रतीक शुक्ला का नाम लिया जा सकता है और इन लोगों ने अपने अपने अंदाज़ में हंसाने का अच्छा प्रयास किया है। चनाजोर के शोज सामान्य लोगों के जीवन की कहानियां हैं जो हर किसी के लाइफ से जुड़ी हुई हैं। उन कहानियों को हंसी के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है और आप तक लाया गया है।
चनाजोर ऐप एंड्रॉइड और एपल फ़ोन पर उपलब्ध है और Google Play Store या Apple Store से डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड मुफ़्त है पर आपको शोज देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा जो सिर्फ़ 239 रुपये के वार्षिक प्लान पर सब्सक्राइब किया जा सकता है। तिमाही और मासिक सब्सक्रिप्शन प्लान्स भी रखे गए हैं जो कम कीमत पर सब्सक्राइब किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘वीझा वीरा’ के साथ मचने वाला है म्यूज़िकल धमाका! धनुष और ममूटी की फिल्म ओम: चैप्टर 1 का दूसरा धांसू गाना हुआ रिलीज़

📰 Generate e-Paper Clip ‘वीझा वीरा’ के साथ मचने वाला है म्यूज़िकल धमाका! धनुष और ममूटी की फिल्म ओम: चैप्टर 1 का दूसरा धांसू गाना हुआ रिलीज़ Mumbai: स्पीकर्स की आवाज़ बढ़ा लीजिए, क्योंकि ‘वीझा वीरा’ के साथ म्यूज़िक का तूफान आने वाला है! धनुष और ममूटी की अपकमिंग फिल्म ओम: चैप्टर 1: उधिरम – […]

सलमान खान स्टारर ‘मातृभूमि’ का देशभक्ति गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज, जवानों और उनके परिवारों को है समर्पित

📰 Generate e-Paper Clip सलमान खान स्टारर ‘मातृभूमि’ का देशभक्ति गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज, जवानों और उनके परिवारों को है समर्पित देश के जवानों और उनके परिवारों को सलाम करता है सलमान खान स्टारर ‘मातृभूमि’ का गाना ‘जय हिंद’ Mumbai: सलमान खान को वर्दी में दिखाने वाला यह नया गाना सेना की बहादुरी, निजी […]