Cheap drugs are a burden on tourists in Laos

पर्यटकों पर भारी पड़ रहा ‘सस्ता नशा’, लाओस में एक के बाद एक हुई मौतों ने उठाए सवाल

 

पर्यटकों पर भारी पड़ रहा ‘सस्ता नशा’, लाओस में एक के बाद एक हुई मौतों ने उठाए सवाल

UNN: एशियाई देश लाओस में एक के बाद एक पर्यटकों की मौत की खबर सामने आई है। यहां मिलावटी ड्रिंक पीने से 6 पर्यटकों की मौत हो चुकी है। इनमें तीन महिलाएं और एक ब्रिटिश वकील शामिल हैं। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया है कि पर्यटकों ने मेथनॉल युक्त इंजेक्शन लिया था, जिसका इस्तेमाल कभी-कभी बार इथेनॉल (शराब) के सस्ते विकल्प के रूप में करते हैं। यह गंभीर बीमारी या मृत्यु का कारण बन सकता है। अब तक दो डेनिश यात्रियों, 19 साल की दो ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं और 28 साल की ब्रिटिश महिला सिमोन व्हाइट की मौत हो गई है। वे लाओस के वांग विएंग शहर में एक बार में गए थे। वांग विएंग के टूरिस्ट पुलिस ऑफिस के एक अधिकारी का कहना है कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें छह मौतों के संबंध में एक हॉस्टल के मालिक का नाम भी शामिल है। एक महिला बेथनी क्लार्क ने लोगों को चेतावनी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- हमारा ग्रुप वांग विएंग में रुका था और हमने बार में मुफ्त शॉट्स पी थी। हम में से कई मेथनॉल पोइजनिंग के कारण अस्पताल में हैं।
पार्टी और एडवेंचर के लिए मशहूर लाओस
द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व एशिया में लाओस एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। खास तौर पर वांग विएंग में पार्टी और एडवेंचर स्पोर्ट्स की चाहत रखने वाले बैकपैकर्स की भरमार है। लाओस की पुलिस ने छह लोगों की मौत के सिलसिले में नाना बैकपैकर हॉस्टल के प्रबंधक और मालिक को हिरासत में लिया था। इस बीच यह दावा किया गया है कि वे एक बार में गए थे, जिसके मेनू में ग्राहकों को हार्ड ड्रग्स की पेशकश की जाती है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और टाटा स्ट्राइव के मध्य हुआ एमओयू

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और टाटा स्ट्राइव के मध्य हुआ एमओयू स्थानीय स्तर पर हजारों युवाओ के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर होंगे सृजित पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में युवाओं व होम-स्टे संचालकों का होगा कौशल उन्नयन Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की […]

Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी तक, मोहन भागवत ने सभी मुद्दों पर की बात, पढ़ें टॉप बयान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी तक, मोहन भागवत ने सभी मुद्दों पर की बात, पढ़ें टॉप बयान RSS के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। मोहन भागवत मुंबई में आयोजित एक […]