Dr. Mohan Yadav's road show regarding investment in Hyderabad

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हैदराबाद में निवेश को लेकर रोड-शो

दक्षिण भारत के उद्योगपतियों से निवेश पर होगा विस्तृत संवाद

ग्रीन एनर्जी, आईटी, आईटीईएस एवं इएसडीएम सेक्टर के उद्योगपति मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों से होंगे रू-ब-रू

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश में बड़े औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के लिए 22 नवंबर को हैदराबाद में ‘इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश’ सत्र में दक्षिण भारत के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ संवाद करेंगे यह सत्र उद्योग समूहों के लिए मध्यप्रदेश की नीतियों, आधारभूत संरचना और निवेश के अवसरों को जानने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव हैदराबाद में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश में निवेश विस्तार, नई इकाइयों की स्थापना और विभिन्न सेक्टरों में दी जा रही सुविधाओं पर संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्रीनको मुख्यालय का भ्रमण करेंगे। साथ ही ग्रीनको समूह के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक भी होगी, जिसमें ऊर्जा क्षेत्र में संभावित सहयोग और बड़े पैमाने के औद्योगिक निवेश पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसके बाद द लीला होटल में आयोजित मुख्य सत्र में उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा करेंगे, जिनमें आईटी, आईटीआईएस, ईएसडीएम, बायोटेक, मैन्युफैक्चरिंग और एमएसएमई जैसे क्षेत्रों में निवेश योजनाओं और आगामी प्रोजेक्ट्स पर चर्चा होगी। सत्र में बायोटेक क्षेत्र पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण राउंड टेबल मीटिंग होगी। इसमें नवाचार आधारित उद्योगों और अनुसंधान-आधारित परियोजनाओं के लिए मध्यप्रदेश में बन रहे अनुकूल वातावरण पर विस्तृत चर्चा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पूरे दिन उद्योगपतियों के साथ संवाद जारी रखेंगे, जिसमें विभिन्न समूह राज्य में अपने निवेश प्रस्तावों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत विमर्श करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में आयोजित यह संवाद आने वाले समय में प्रदेश में नए औद्योगिक निवेश और दीर्घकालिक साझेदारियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा
यह कार्यक्रम उद्योग जगत के लिए मध्यप्रदेश को निवेश के विश्वसनीय गंतव्य के रूप में समझने का अवसर प्रदान करेगा।

×
Date : 21 November 2025 Posted By : EDITOR
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हैदराबाद में निवेश को लेकर रोड-शो
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

महू में डी.पी. कैंट जनरल हॉस्पिटल एवं एम.एन.एच. हॉस्पिटल का शुभारंभ

📰 Generate e-Paper Clip महू में डी.पी. कैंट जनरल हॉस्पिटल एवं एम.एन.एच. हॉस्पिटल का शुभारंभ, आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी महू:  महू में शुक्रवार को डी.पी. कैंट जनरल हॉस्पिटल एवं पीपी पार्टनर एम.एन.एच. हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय महिला एवं बाल […]

वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी और एडिनबर्ग विश्वविद्यालय ने अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट शैक्षणिक अवसरों के लिए एमओयू साइन किया

📰 Generate e-Paper Clip MP VIT Bhopal University : वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी और एडिनबर्ग विश्वविद्यालय ने अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट शैक्षणिक अवसरों के लिए एमओयू साइन किया सीहोर: वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों के लिए 2+2 और 2+3 शैक्षणिक कार्यक्रमों के अंतर्गत, यूनाइटेड किंगडम स्थित एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस […]